Homeताजा ख़बर308 साल बाद इस्लामनगर हो गया जगदीशपुर.. पढ़ें क्या था इतिहास

308 साल बाद इस्लामनगर हो गया जगदीशपुर.. पढ़ें क्या था इतिहास

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-कांग्रेस ने नहीं माना था हमारा आग्रह, कहा था-असंभव है ये
  • जगदीशपुर में 28 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया

भोपाल। भोपाल के पास जगदीशपुर अपनी वास्तुकला और वैभवता के लिए जाना जाता था। लेकिन मुगल शासक औरंगजेब के एक भगोड़े सेनापति दोस्त मोहम्मद खान ने दोस्ती का हाथ बढ़ाकर धोखे से राजा नरसिंह देवड़ा को बर्बरता के साथ मार दिया। तब से इस नगर को इस्लामपुर के नाम से जाना जाने लगा। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से इसका नाम फिर से जगदीशपुर हो गया है। उन्होंने जगदीशपुर में 28 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 2008 में जब केंद्र में कांग्रेस और यूपीए की सरकार थी, तो हमने इस्लामनगर का नाम पुनः बदलकर जगदीशपुर करने का आग्रह किया था। तब कांग्रेस ने कहा था कि यह असंभव है। अब असंभव को संभव करने का नाम ही नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75वें साल में इस्लाम नगर का 308 साल पुराना गौरव लौट रहा है। अब इसे पुनः जगदीशपुर के नाम से जाना जाएगा।
काला अतीत, जो मन को पीड़ा देता था
शिवराज ने कहा कि छल-कपट और बर्बरता के साथ जगदीशपुर का नाम बदलकर इस्लामनगर रखा गया। यह काला अतीत है, जो मन को पीड़ा देता था। अपने गौरव और मान सम्मान के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाली रानी कमलापति के नाम पर हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नामकरण किया गया है। पुराना वैभव और गौरव लौटना चाहिए। हमारे खजाने में गरीब के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। प्रदेश में जगह-जगह विकास यात्राएँ निकल रहीं हैं। जिन गरीबों को राशन नहीं मिल रहा, उनके नाम जोड़े जा रहे हैं। जिनके पास रहने के लिए जमीन नहीं, उनके लिए सीएम आवासीय भू-अधिकार योजना बनाई।
बहने सशक्त होंगी तो देश सशक्त होगा
सीएम ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हमने लाडली बहना योजना बनाई। इसमें गरीब बहनों के खाते में एक हजार रुपए हर महीने आयेंगे। बहने सशक्त होंगी तो परिवार, समाज, प्रदेश और देश सशक्त होगा। संपूर्ण मध्यप्रदेश मेरा परिवार है, अपना परिवार सुखी हो गया तो मेरा मुख्यमंत्री बनना सफल हो जाएगा। आपकी प्रसन्नता, आपके चेहरे की खुशी हमारी जिंदगी को सार्थक कर देती है। इस अवसर पर भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर व विधायक विष्णु खत्री व अन्य साथी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments