Homeताजा ख़बरशिवराज का हमला, राहुल गांधी की मानसिक आयु 5 वर्ष से अधिक...

शिवराज का हमला, राहुल गांधी की मानसिक आयु 5 वर्ष से अधिक नहीं, देशभक्ति पर संदेह है

  • मुख्यमंत्री ने कर्नाटक के बेलगावी जिले के अराभावी में कौजालागी कॉलेज ग्राउंड में ओबीसी सम्मेलन को किया संबोधित
  • सीएम बोले-राहुल गांधी भारत जोड़ने की बात करते हैं लेकिन भारत तोड़ने वालों के साथ चलते हैं
  • विदेश की धरती पर जाकर भारत की आलोचना की, दूसरे देश में जाकर अपने देश की निंदा करने वाला सच्चा देशभक्त नहीं हो सकता

कर्नाटक। राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयान पर भाजपा हमलावर है। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तो यहां तक कह दिया है कि राहुल गांधी की मानसिक आयु 5 वर्ष से अधिक नहीं है। वह भारत जोड़ने की बात करते हैं लेकिन भारत तोड़ने वालों के साथ रहते हैं। उन्होंने अभी विदेश की धरती पर जाकर भारत की आलोचना की। मुझे उनकी देशभक्ति पर संदेह है। वे कर्नाटक के बेलगावी जिले के अराभावी में कौजालागी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित ओबीसी सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हम दुनिया में सम्मान की नजर से नहीं देखे जाते थे, छोटे-छोटे देख हमें आँख दिखाते थे। लेकिन आज पूरे विश्व में भारत का सम्मान है। राहुल गांधी ने अभी विदेश की धरती पर जाकर भारत की आलोचना की। दूसरे देश में जाकर अपने देश की निंदा करने वाला सच्चा देशभक्त नहीं हो सकता।
कांग्रेस के लोगों ने पिछड़े वर्गों को लगातार धोखा दिया
शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के मन में कभी ओबीसी को अधिकार देने का विचार नहीं आया। कांग्रेस के लोगों ने पिछड़े वर्गों को लगातार धोखा दिया। कांग्रेस ने ओबीसी का सिर्फ शोषण किया। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में कभी ओबीसी का मुख्यमंत्री नहीं बनाया, जबकि भाजपा ने तीन-तीन मुख्यमंत्री ओबीसी से बनाए। अनेकों राज्यों में ओबीसी के मुख्यमंत्री भाजपा की सरकारों में बने। सबसे ज्यादा ओबीसी सांसद बीजेपी से हैं। चाहे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हो, सुरक्षा बीमा योजना हो, मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला रसोई योजना हो, इन योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ यदि किसी वर्ग को मिला है तो ओबीसी वर्ग को मिला है। उन्होंने कहा कि बीएस येदियुरप्पा व बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में कर्नाटक सरकार ने ओबीसी वर्ग के कल्याण की अनेकों योजनाएं बनाई हैं। पिछड़ा वर्ग विकास निगम द्वारा स्वरोजगार हेतु प्रति लाभार्थी 2 लाख रूपए लोन की सुविधा भाजपा की सरकार द्वारा दी गई।
जनजातीय वर्ग से राष्ट्रपति और पिछड़े वर्ग से प्रधानमंत्री हैं
सीएम शिवराज ने कहा कि ओबीसी समाज मेहनती, परिश्रमी, ईमानदार और देशभक्त है। यह भारत के लोकतंत्र की खूबसूरती है कि एक तरफ एक जनजातीय बहन द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति हैं, वहीं दूसरी तरफ पिछड़े वर्ग से आने वाले नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं। देश और ओबीसी समाज तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने ओबीसी समाज के सम्मान को सुनिश्चित करने का काम किया है। ओबीसी समाज की आर्थिक उन्नति के लिए वेंचर कैपिटल फंड बनाया और देश में सबसे पहले ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा भाजपा की सरकार ने दिया। पिछड़े वर्ग के लिए क्रीमीलेयर का निर्धारित स्तर 6 लाख था जिसे भाजपा की सरकार ने बढ़ाकर 8 लाख कर दिया। ओबीसी समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक सशक्तीकरण का अभियान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की सरकार चला रही है।
शासकीय कार्यक्रम बेटियों की पूजा से ही प्रारंभ होता है
शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोई भी शासकीय कार्यक्रम बेटियों की पूजा से ही प्रारंभ होता है। “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः“ बेटियां गंगा, गीता, गायत्री हैं, सीता, सती, सावित्री हैं, दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती हैं। जहाँ माँ, बहन और बेटी का मान-सम्मान होगा, भगवान वहीं निवास करेंगे। इसलिए हमने मध्यप्रदेश में बेटियों के कल्याण के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसी अनेकों योजनाएं बनाईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक गौरवशाली, वैभवशाली, संपन्न एवं शक्तिशाली भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments