Homeताजा ख़बरशिवराज बोले-पेगासस फोन में नहीं कांग्रेस के DNA और राहुल के दिमाग...

शिवराज बोले-पेगासस फोन में नहीं कांग्रेस के DNA और राहुल के दिमाग में है

  • विदेशी धरती पर देश की आलोचना करना देश विरोधी कदम है
  • कांग्रेस और राहुल गांधी को देश और देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी

भोपाल। राहुल गांधी इन दिनों लंदन में हैं और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लैक्चर देते हुए उन्होंने भारत में पेगासस से विपक्षी नेताओं की जासूसी का आरोप लगाया था। उन्होंने भारत में लोकतंत्र खतरे में होने की बात भी कही थी। अब इस पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है। सीएम ने कहा कि पेगासस फोन में नहीं है, बल्कि कांग्रेस के डीएनए में है और राहुल गांधी के दिमाग में है। शिवराज ने कहा कि मुझे राहुल की बुद्धि पर तरस आता है। कांग्रेस का नया एजेंडा है कि विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करो। विदेशी धरती पर देश की आलोचना करना देश विरोधी कदम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को देश और देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
देश से साफ होती जा रही है कांग्रेस
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों के दिल में बसे हैं। देश की कीर्ति और प्रतिष्ठा दुनिया में चारों तरफ बढ़ रही है। वहीं कांग्रेस देश से साफ होती जा रही है। पूरी दुनिया के राष्ट्र प्रमुख कहते हैं, “मोदी जैसा कोई नहीं“ और राहुल उनकी ही आलोचना विदेशों में करते हैं।
पूर्व सीएम कमलनाथ पर भी बरसे
शिवराज ने कहा कि सत्ता में आते ही बैगा, भारिया व सहरिया जनजाति की बहनों के 1000 रूपए बंद करने वाले पूर्व सीएम कमलनाथ अब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर सवाल उठा रहे हैं। हमने वर्ष 2017 में बच्चों के पोषण के लिए अत्यंत पिछड़ी जनजाति की बहनों के खाते में 1000 रूपए डालना प्रारंभ किये थे, उन्हें क्यों बंद किया?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments