Homeताजा ख़बरशिवराज ने खोला घोषणाओं का पिटारा, संविदा कर्मियों को नियमित कर्मचारियों जैसी...

शिवराज ने खोला घोषणाओं का पिटारा, संविदा कर्मियों को नियमित कर्मचारियों जैसी मिलेंगी सुविधाएं

  • प्रदेश के ढाई लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
  • पेंशन,स्वास्थ्य बीमा और अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी

भोपाल। चुनावी मूड से सराबोर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को एक और बड़ी घोषणा की है,जिससे प्रदेश के ढाई लाख संविदा कर्मियों को लाभ मिलेगा। संविदा कर्मियों की महापंचायत में शिवराज सिंह ने कहा है कि संविदा कर्मियों को नियमित कर्मचारियों की तरह सभी सुविधाएं दी जाएंगी। पुराने संविदा कर्मियों को पेंशन,स्वास्थ्य बीमा और अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जाएगा। एक तरह से विधानसभा सभा चुनाव के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के किसी भी वर्ग को नाखुश नहीं करना चाहते हैं।इसी के तहत उनके पिटारे से घोषणाएं की जा रही हैं। शिवराज अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी की चुनावी घोषणाओं से एक कदम आगे रहना चाहती है।

पहले कर चुके हैं ये ऐलान 

बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रेगुलर कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत डीए, रोजगार सहायकों को पंचायत सचिव के रूप में पदोन्नति का अवसर देने जैसी घोषणाएं पहले ही कर चुके हैं।

नाराज़गी दूर करने का प्रयास

बता दें कि मध्यप्रदेश में लगभग साढ़े सात लाख कर्मचारी हैं,जो प्रदेश सरकार से नाराज़ चल रहे हैं। कर्मचारियों की इतनी बड़ी संख्या भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के लिए पर्याप्त है। हालांकि शिवराज सरकार से अंदरूनी तौरपर अफसर वर्ग भी नाराज है और अंदरूनी रूप से शिवराज इस बड़े खतरे को भांप चुके हैं। लिहाजा वे जीत सुनिश्चित करने के लिए किसी भी घोषणा से पीछे नहीं हट रहे हैं।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments