Homeमध्यप्रदेशशिवराज ने बताया कांग्रेस के वचन पत्र को महाझूठ पत्र

शिवराज ने बताया कांग्रेस के वचन पत्र को महाझूठ पत्र

विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस की ओर से जारी किए गए वचन पत्र को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाझूठा पत्र बताया है। उन्होंने आज कांग्रेस के वचन पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस का यह वचन पत्र नहीं, यह महाझूठ पत्र है। पांच साल पहले भी कांग्रेस ने 900 से ज्यादा वचन दिए थे जिसमें से 9 भी पूरे नहीं किए। आज तक लोग तरस रहे हैं। हम पूछना चाहते हैं नौजवानों को 4000 बेरोजगारी भत्ता कब मिलेगा। समर्थन मूल्य पर बोनस कब मिलेगा। समूहों का कर्जा कब माफ होगा।

एक नहीं अनेकों वचन दिए थे कांग्रेस ने जो सारे के सारे झूठे निकले। आज एक बार इन्होंने फिर महाझूठ पत्र प्रस्तुत कर दिया। इस झूठ पर जनता भरोसा करने वाली नहीं है, क्योंकि जनता जानती है भाजपा जो कहती है वो पूरा करती है जो नहीं कहती उसे भी पूरा करती है। लाड़ली बहना योजना दृष्टि पत्र में नहीं थी लेकिन हमने इसे लागू किया। कांग्रेस की सच्चाई जनता जानती है, भ्रम में आने वाली नहीं है।

यही है कांग्रेस का असली चेहरा

कमलनाथ के वीडियो पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री के लिए कह रहा है “जाओ उनके कपड़े फाड़ो, उनके बेटे के कपड़े फाड़ो।” ये कांग्रेस का असली स्वरूप है और कांग्रेस कितनी है मुझे ये भी नहीं समझ आता। कांग्रेस के टिकट कहां तय हो रहे हैं। अभी ये भी कहा गया कि छिंदवाड़ा के टिकट पर नकुलनाथ घोषित करेंगे और नकुलनाथ के घोषित करने के बाद फिर दिल्ली से घोषित होंगे और दो टिकट उन्होंने घोषित भी कर दिए। क्या सोनिया गांधी जी की कांग्रेस अलग है। कमलनाथ जी की कांग्रेस अलग है। नकुलनाथ की कांग्रेस अलग है। कांग्रेस कितनी है।कांग्रेस किसकी है और कांग्रेस क्या है ये जनता जानना चाहती है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments