Homeताजा ख़बरदेश भर में कंपा देने वाली ठंड, माउंट आबू में माउंट आबू...

देश भर में कंपा देने वाली ठंड, माउंट आबू में माउंट आबू का पारा माइनस में पहुंचा , जमी बर्फ

देश भर में ठण्ड एक बार फिर अपना ज़ोरदार असर दिखाने तैयार है,और ठण्ड का ये कहर राजस्थान से शुरू हो चूका है जी हाँ राजस्थान के माउंट आबू में हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। रविवार की रात यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की वजह से गाड़ियों के शीशे और मैदानों में बर्फ की परत जम गई। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में कारों के शीशों और छत के अलावा मैदानों में बर्फ की परत दिख रही है।

माउंट आबू में कार के कांच पर भी बर्फ जम गई।

 

आपको बता दें  पारा गिरने के चलते शरीर को गला देने वाली ठण्ड जहा अपने पैर पसार रही रही है वही इसका कोहराम तापमान में गिरावट दर्ज करा रहा है जिसका असर विभिन्न प्रांतों में अलग अलग नज़र आरहा है, अगर बात की जाये पंजाब की तो पंजाब में मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री कम याने तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही अमृतसर के तापमान में भी मिला जुला ही असर नज़र आरहा है यहाँ तापमान चार डिग्री सेल्सियस आसपास रहा, वही अगर पंजाब के औद्योगिक केंद्र लुधियाना के तापमान पर नज़र डाले तो यहाँ का तापमान अमृतसर के तापमान के मुकाबले 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। दूसरी तरफ हरियाणा में भी ठंड की कपन जारी है हरियाणा के के हिसार में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वही अन्य स्थानों की बात की जाये तो नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4, 5 व 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ हैं ,पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है, अगर केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ और पंजाब व हरियाणा की साझा राजधानी के तापमान की बात की जाये तो वहाँ का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments