Homeएमपी चुनाव 2023बड़वारा सीट पर भी बीजेपी में बगावती स्वर,धीरेन्द्र सिंह का विरोध शुरू

बड़वारा सीट पर भी बीजेपी में बगावती स्वर,धीरेन्द्र सिंह का विरोध शुरू

  • बड़वारा सीट पर भी बीजेपी में बगावती स्वर,धीरेन्द्र सिंह का विरोध शुरू
  • महिला प्रत्याशी के तौर पर सुधा सिंह ठाकुर का नाम आया सामने

कटनी। जिले की अजजा वर्ग के लिए आरक्षित बड़वारा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी द्वारा हाल ही में घोषित किए गए प्रत्याशी धीरेन्द्र सिंह का विरोध शुरू हो गया है। 2018 में 21,360 वोटों से चुनाव हारने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता मोती कश्यप को इस बार पार्टी ने प्रत्याशी नहीं बनाया है। 2018 में भी भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने कटनी जिला पंचायत की पूर्व सदस्य तथा भाजपा संगठन में जिला से लेकर प्रदेश स्तर के विभिन्न मोर्चों में पदाधिकारी रहीं श्रीमति सुधा सिंह ठाकुर का नाम प्रत्याशी बनाए जाने के लिए चला था मगर मोती कश्यप ने पार्टी स्तर पर लाबिंग करके सीट हासिल कर ली थी और सुधा सिंह ठाकुर को टिकट नहीं मिल सकी थीं।

सुधा सिंह ठाकुर ने इसबार भी टिकट के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी मगर स्थानीय लोगों को तब आश्चर्य हुआ जब दावेदारों में सबसे पीछे और लोगों के बीच लगभग गुमनाम छवि वाले धीरेन्द्र सिंह को टिकट दे दिया गया

बता दे कि सुधा सिंह ठाकुर 2009 से भाजपा में एक सक्रिय सदस्य के रूप में काम करते आई है। जिनके काम की सराहना आमजन करते रहते है 2013 में भी श्रीमति सुधा सिंह ठाकुर का नाम मोती कश्यप के साथ टिकट मिलने की दौड़ में था लेकिन फिर उन्हे टिकट नहीं मिली ऐसा ही 2018 में भी हुआ लेकिन फिर भी उन्हे पार्टी ने टिकट नहीं दी अब वही 2023 में भी दोहराने जा रहा है। पार्टी के इस तरह एक सुशिक्षित, मिलनशील आदिवासी योग्य कार्यकर्ता के उपेक्षा आने वाले वक्त में नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है ।

कार्यकर्ता भीतर ही भीतर नाराज 

अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक बड़वारा विधानसभा सीट से धीरेन्द्र सिंह को टिकट दिए जाने के फैसले से अनेक पार्टी कार्यकर्ता भीतर ही भीतर नाराज हैं। धीरेन्द्र सिंह का जिला पंचायत सदस्य के तौरपर कार्यकाल संतोषप्रद नहीं रहा है। इस कारण भी कार्यकर्ता उन्हें पसंद नहीं कर रहे हैं। बड़वारा सीट से अभी कांग्रेस के बसंत राघवेन्द्र सिंह विधायक हैं। नतीजतन उन्हें हरा पाना धीरेन्द्र सिंह के बूते की बात नहीं है।

सुधा सिंह ठाकुर क्यों हैं लोकप्रिय

उधर बड़वारा विधानसभा सीट से धीरेन्द्र सिंह को बदले जाने की मांग तेज हो गई है और यहां से महिला प्रत्याशी के तौरपर श्रीमति सुधा सिंह ठाकुर को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की जा रही है। जानकारी मिल रही है कि बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ढीमरखेड़ा तहसील के सहलावन पिपरिया गांव की निवासी सुधा सिंह ठाकुर क्षेत्र में खासी लोकप्रिय हैं। उन्होंने बतौर जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र में कई काम करवाए हैं, जिनकी वजह से उनकी छवि क्षेत्र में बेहतर बनी हुई है। यही वजह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी उनका नाम चला था।

संगठन तक पहुंचाई जाएगी हकीकत

खबर है कि बड़वारा सीट से भाजपा प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के हजारों हस्ताक्षरों से युक्त मांगपत्र पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने की कवायद में हैं। इस पत्र में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए श्रीमति सुधा सिंह ठाकुर को टिकट देने की मांग की जाएगी। तर्क दिया जा रहा है कि यदि सुधा सिंह ठाकुर को टिकट दिया जाता है तो टिकट से वंचित किए गए पूर्व विधायक/मंत्री मोती कश्यप का भी समर्थन उन्हें हासिल हो सकता है। बता दें कि मोती कश्यप का टिकट कटने से नाराज़ उनके असंख्य समर्थक धीरेन्द्र सिंह का विरोध कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments