Homeमध्यप्रदेश50 प्रतिशत कमीशन की मांग वाले ट्वीट पर प्रियंका गांधी की संयोगितागंज...

50 प्रतिशत कमीशन की मांग वाले ट्वीट पर प्रियंका गांधी की संयोगितागंज थाने में शिकायत।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन की मांग वाले ट्वीट से प्रदेश की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है इंदौर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने फर्जी संघ के पत्र के आधार पर ट्वीट करने के मामले में प्रियंका गांधी की शिकायत संयोगितागंज थाने में जाकर की है जहा कार्यकर्ता ने नारेबाजी करते हुए थाने में एकत्र हुए और कहा कि भ्रामक ट्वीट कर भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने की कोशिश कांग्रेस कर रही है। पुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर जांच का आश्वासन दिया है।

भाजपा नेताओ के द्वारा थाने में की गई शिकायत पर कहा गया कि प्रियंका ने अपने ट्वीट में जिस लघु व मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ का उल्लेख किया है। वह प्रदेश में नहीं है और न ही 50 प्रतिशत कमीशन की शिकायत हाईकोट को करने वाला व्यक्ति ज्ञानेंद्र अवस्थी सामने आया है।

कांग्रेस ने डमी संघ और व्यक्ति के आधार पर भ्रामक आरोप लगाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किए है। यदि शिकायतकर्ता खुद सामने आकर आरोप लगाए तो हम उसका जवाब दे, लेकिन कांग्रेस सिर्फ भाजपा सरकार की छवि को धूमिल करने के लिए झूठे प्रचार का सहारा ले रही है।

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने का कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह झूठ का सहारा ले रही है। इस काम में कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल है। रणदिवे ने कहा कि इस तरह के झूठ के लिए भाजपा हमेशा लड़ाई लड़ेगी। प्रियंका के ट्वीट और भ्रामक पत्र की शिकायत थाने में की गई है। पुलिस को जांच कर झूठ परोसने वालों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें : 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments