Homeताजा ख़बरनर्मदा की पूजा अर्चना के साथ प्रियंका गांधी ने किया ‘विजय शंखनाद...

नर्मदा की पूजा अर्चना के साथ प्रियंका गांधी ने किया ‘विजय शंखनाद अभियान’ की शुरुआत

जबलपुर न्यूज | कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जबलपुर में मेगा चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत की । प्रियंका गांधी ने सबसे पहले ग्वारीघाट पर 101 ब्राह्मणों के साथ नर्मदा पूजन अर्चना एवं महाआरती में शामिल हुई इस समय उनके साथ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए ‘विजय शंखनाद अभियान’ का शुभारंभ मां नर्मदा की पूजन अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद प्रियंका गांधी ने भंवरताल पार्क में गोंड रानी वीरांगना दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करी और आम सभा को संबोधित करेंगीं।

बता दे इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का सम्पन्न होना है जिसे लेकर दोनों पार्टी बीजेपी और कांग्रेस हर तरह से महिला वोटरों को लुभाने के कोशिश में लगी हुई है यह कहना गलत नहीं होगा की इस बार का चुनाव मध्यप्रदेश में हर पार्टी महिला वोटरों को साधने की कोशिश में है इसी क्रम पहले जहां शिवराज सरकार ने लाड़ली बहना योजना लेकर आई जिसके जबाब में कांग्रेस ने भी नारी सम्मान योजना की घोषणा कर दी।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments