Homeएमपी चुनाव 2023प्रियंका गांधी ने रानीदुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर चुनावी अभियान...

प्रियंका गांधी ने रानीदुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर चुनावी अभियान का किया “शंख नाद”

चुनावी संख नाद करने कांग्रेस की राष्टीय महासचिव प्रियंका गांधी का विशेष विमान से जबलपुर के डुमना विमानतल पर आगमन हुआ जहां पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित 25 कांग्रेसी नेताओं ने उनका स्वागत किया जिसके बाद प्रियंका गांधी डुमना विमानतल से हेलीकाप्टर से नर्मदा पूजन करने गौरी घाट के लिए रवाना हो गई इस बीच डुमना विमानतल पर आदिवासी नेता व पूर्व मंत्री कौशल्या गोटियां ने भी कमलनाथ के साथ मिलकर प्रियंका गांधी का आत्मीय स्वागत किया। 

माँ नर्मदा की पूजा अर्चना के बाद प्रियंका गांधी वीरांगना रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल भंवरताल पार्क पहुची जहां पर बरगी विधायक संजय यादव के साथ उनकी विधानसभा से आई आदिवासियों की नृत्य डोली ने प्रियंका गांधी का पारंपरिक टोपी और माला पहनाकर स्वागत किया जिसके बाद प्रियंका गांधी ने रानीदुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। 

इस दौरान रानीदुर्गावती की प्रतिमा स्थल पर प्रियंका गांधी की दरियादिली देखने मिली क्योकि जब प्रियंका गांधी पार्क पहुची उसी दौरान एक मीडिया कर्मी का पैर फर्स पर फंस गया और उसका जूता निकल कर प्रियंका गांधी के रास्ते पर आ गया जिसे खुद प्रियंका गांधी ने अपने हाथों से उठा कर मीडिया कर्मी के हाथों में दिया और गोलबाजार सभा स्थल की ओर रवाना हो गई।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments