Homeताजा ख़बरMP की सियासत : उमा भारती से मिले शिवराज, पढ़ें क्या हुई...

MP की सियासत : उमा भारती से मिले शिवराज, पढ़ें क्या हुई बात..?

  • प्रदेश सरकार के खिलाफ मुखर रही हैं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती
  • आबकारी नीति और शराब के खिलाफ चलाई मुहिम, निशाने पर रही शिवराज सरकार

भोपाल। भाजपा की फायरब्रांड नेता उमा भारती कब किस पर बिफर जाएं, कहा नहीं जा सकता। पिछले साल एक शराब दुकान पर पत्थर चलाने का उनका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद उन्होंने कई बार शराब के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही, कभी शुरू किया, कभी बंद किया। फिर भी बयानों के जरिए वे सरकार को लपेटे में लेती रहीं। बहरहाल सरकार ने नई शराब नीति घोषित की, प्रदेश भर के अहाते बंद करने का ऐलान किया तो उमा भारती ने दिल खोलकर उनका समर्थन कर दिया। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद उनके घर जाकर मिले तो उमा भारती ने उनकी तारीफ की और एक अच्छी बहन की तरह उन्हें आशीर्वाद भी दिया। बहरहाल फिल्म अभी पूरी नहीं हुई है। कह सकते हैं कि यह एक ट्रेलर है। आने वाले दिनों में फिल्म पूरी दिखाई देगी। यानि कि उमा भारती अपना राजनीतिक वजूद बचाए रखने के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। ऐसे में उनकी यही चाहत है कि राजनीति की मैन स्ट्रीम में वे वापस लौटें और कम से कम लोकसभा का चुनाव लड़कर फिर केंद्रीय राजनीति में रीएंट्री मारें। अब देखना होगा कि उनकी यह चाहत पूरी होती है या नहीं।
यह बोलीं उमा भारती
जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल स्थित उमा भारती के आवास पहुंचे तो पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया। प्रदेश में नई आबकारी नीति पर उमा भारती ने उनकी तारीफ की। उमा भारती ने सीएम शिवराज सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि मप्र की आबकारी नीति अच्छी है और इससे मध्य प्रदेश पूरे देश में मॉडल स्टेट बन गया है। अहाते बंद करने के निर्णय से प्रदेश में शराब को हतोत्साहित करने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments