Homeताजा ख़बरछत्तीसगढ़ में पुलिस ने फेंका बम, BJP कार्यकर्ताओं पर फटा तो मचा...

छत्तीसगढ़ में पुलिस ने फेंका बम, BJP कार्यकर्ताओं पर फटा तो मचा बवाल..! देखें VIDEO

देखें VIDEO-

  • रायपुर में प्रदर्शन के दौरान स्मोक बम के धुएं और तेज आवाज से भगदड़, भाजपा नेताओं से झड़प में 15 पुलिसकर्मी घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। भाजपा ने बुधवार को विधानसभा घेराव का ऐलान किया तो राजधानी रायपुर में सड़कों पर हजारों कार्यकर्ता उतर आए। पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और उन्हें पीछे धकलने में जुट गई। लेकिन तभी हालात बेकाबू हो गए और पुलिस को हुए भाजपा के विरोध प्रदर्शन में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने स्मोक बम फेंके। इनमें धुआं था तेज आवाज थी कि इनके झटकों से भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। विधानसभा की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं की भीड़ ने तीन बैरिकेड तोड़ दिए। तभी उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस जवान ने स्मोक बम फेंका, जो बीजेपी कार्यकर्ताओं पर फट गया जिससे दो भाजपा कार्यकर्ताओं को अस्पताल भेजा गया। इसी बीच भाजपा नेताओं से झड़प में 15 पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं।
भाजपा ने कहा-बर्बरतापूर्ण कार्रवाई
भाजपा नेताओं ने इसे कांग्रेस की बर्बरता बताया है। बेमेतरा के भारतीय युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष परमेश्वर वर्मा और केशव साहू नाम के नेताओं पर फटा। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव घायल कार्यकर्ताओं से मिलने अस्पताल पहुंचे। साव ने कहा कि हमारे आंदोलन से डरकर हम पर इस तरह बम से हमले किए गए हैं। मगर बीजेपी कार्यकर्ता ऐसे हमलों से डरने वाले नहीं हैं। वहीं धारदार टीन की शीट की वजह से 5 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हो गए।
विधानसभा के करीब तक पहुंच गए थे भाजपाई
बीजेपी कार्यकर्ता विधानसभा के बेहद करीब तक पहुंच चुके थे। ओवरब्रिज के पास करीब 5 हजार से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ को पुलिस संभाल नहीं पास रही थी। यहीं पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन चलाई और यहीं सड़क पर प्रदर्शनकारियों पर बम फेंके। प्रशासन का दावा है कि बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी भी घायल हुए है जिनकी तस्वीर जारी की गई है। इस दौरान प्रदर्शन में भीड़भाड़ के बीच कई नेताओं-कार्यकर्ताओं की जेब कटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments