125 का मिलेगा पेट्रोल, दीवाली के पहले करीब 11 सौ का हो जाएगा गैस सिलेंडर
जबलपुर। महंगाई से जूझ रहे देश के सामने दीवाली के पहले बड़ी मुसीबत आने वाली है। पेट्रोल-डीजल के दाम तो बढ़ ही रहे हैं, अब गैस सिलेंडर के दाम भी जल्द ही बढऩे वाले हैं। पेट्रोल आने वाले समय में 125 रूपए तक पहुंच जाएगा, तो गैस सिलेंडर के दाम भी 1000 रूपए होने वाले हैं। गैस सिलेंडर 1 नवंबर को एक हजारी हो जाएगा। गैस कंपनियां जल्द ही करीब डेढ़ से रूपए तक दाम बढ़ा देंगी। ऐसे में उम्मीद है कि महंगाई से कराह रही जनता को एक और झटका मिलेगा। अभी कई शहरों में रसोई गैस के दाम 920 से 925 तक हैं। अगर डेढ़ सौ रूपए दाम बढ़े तो हो सकता है। ऐसे में आशंका यही है कि सिलेंडर के दाम पौने 11 सौ रूपए तक पहुंच जाएंगे।
डीजल भी मारेगा जोर, महंगाई रूलाएगी
पेट्रोल के साथ-साथ डीजल के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं। अगर पेट्रोल सवा सौ रूपए तक पहुंचेगा तो आशंका यही है कि डीजल भी उसके पीछे-पीछे ही होगा। डीजल के दाम बढऩे से माल ढुलाई बढ़ेगी। जब माल ढुलाई बढ़ेगी तो हर चीज के दाम बढ़ेंगे। दाम बढ़ेंगे तो घर का बजट बिगड़ेगा और बचत पहले ही नहीं थी, तो ऐसे में कडक़ी छाएगी या उधारी में काम चलाना पड़ेगा। यानि कि गरीब आदमी तो पहले से ही मुश्किल में है, मध्यम वर्ग को भी महंगाई की आग में बुरी तरह झुलसना होगा।
होटल-रेस्टॉरेंट में खाना होगा अब सपना
गैस कंपनियां 14.2 किलो गैस के दाम 150 रूपए तक बढ़ाएंगी तो 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी 250 रूपए तक बढ़ेंगे। अब यह जगजाहिर है कि कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग होटल-रेस्टॉरेंट में ही ज्यादा होता है। ऐसे में अगर आप हर हफ्ते बाहर खाने के शौकीन हैं, तो आपको यह शौक छोडऩा पड़ सकता है। क्योंकि होटल वाले भी खाने के दाम बढ़ाएंगे। ऐसे में लगता है कि सिर्फ अमीर आदमी ही होटल-रेस्टारेंट जा पाएगा।