Homeजबलपुरअतिक्रमण दस्ता प्रभारी की मौत से आक्रोश, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, दिया...

अतिक्रमण दस्ता प्रभारी की मौत से आक्रोश, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, दिया अल्टीमेटम

  • महापौर, जबलपुर एसपी के साथ ही कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा
  • दो दिन के अंदर कार्यवाही न हुई तो संपूर्ण बंद किया जाएगा जिसकी जवाबदारी शासन की होगी

जबलपुर। नगर निगम कर्मचारियों द्वारा साथी कर्मचारी की मृत्यु को लेकर काम बंद कर प्रदर्शन करते हुये इसे शासन द्वारा मानसिक प्रताडऩा बताया। हिट वॉइस न्यूज से बात करते हुए नगर निगम नगर पालिका प्रांतीय अध्यक्ष कपिल आनंद दुबे ने बताया कि बेशक ये हमारा कार्य स्थल है, कर्म स्थल है, लेकिन इसके बावजूद हम अपने साथी कर्मचारी की मृत्यु को लेकर काफी विचलित हैं। उन्होंने कहा कि इसका जिम्मेदार नगर निगम कार्यप्रणाली है इसीलिए हमारी मांग है कि इस मामले की जांच की जाये व दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की जाये। इस संदर्भ में समस्त निगम कर्मचारी महापौर को, व जबलपुर एसपी के साथ ही कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। दो दिन के अंदर कार्यवाही न हुई तो संपूर्ण बंद किया जाएगा जिसकी जवाबदारी शासन की होगी।
नोटिस भेजे जाने के कारण तनाव में थे
नगर निगम में अतिक्रमण निरोधी दस्ता प्रभारी मुकेश पारस की मौत हो गई है। कर्मचारी नेताओं ने अधिकारियों पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि काम के दबाव के कारण कर्मचारी तनाव में हें। मुकेश पारस सफाई संरक्षक थे। सस्पेंड किए जाने की जानकारी मिलने के कारण वे तनाव में थे। नोटिस भेजे जाने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर नगर निगम दो दिन के भीतर कार्रवाई नहीं करता है, तो कर्मचारी उग्र आंदोलन करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments