Homeताजा ख़बर10वीं तथा 12वीं के विषयों में सुधार के लिए अब विद्यार्थियों को...

10वीं तथा 12वीं के विषयों में सुधार के लिए अब विद्यार्थियों को 31 अक्टूबर तक का समय दिया।

MP Board Exam Form: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की ओर से 10वीं तथा 12 वीं के विषयों में सुधार के लिए अब विद्यार्थियों को 31 अक्टूबर का समय दिया गया है। एक विषय के लिए 500 रुपए शुल्क के साथ शपथ पत्र देना होगा। इस संबंध में बोर्ड की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों को फॉर्म सबमिशन के दौरान सामने आ रही परेशानियों और त्रुटियों को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं फरवरी से शुरू होने वाली है। मंडल की ओर से ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई थी। इस प्रक्रिया के दौरान 10वीं का फॉर्म 9वीं के आधार पर और 12वीं का फॉर्म 11वीं के आधार पर भरा जाना था। हालांकि, कई स्कूलों और विद्यार्थियों की ओर से इस संबध में आवेदन दिया गया है कि उनके फॉर्म में विषय और संकाय की त्रुटि है। जिसके चलते अब मंडल ने सुधार के लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया है।

10वीं या 12वीं के फॉर्म भरने के दौरान स्टूडेंट्स को गलत विषय प्रदर्शित हो रहे हैं। मंडल के मुताबिक ये विषय 9 वीं और 11वीं के आधार पर होने चाहिए। अब जिन छात्रों के साथ ये त्रुटि हुई है उस विद्यालय के प्राचार्य को पोर्टल पर उक्त छात्र की अंकसूची और बदलाव का घोषणा पत्र अपलोड करना होगा। उसी के बाद विद्यार्थी विषय और संकाय में बदलाव कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments