Homeताजा ख़बरशीतलहर की चपेट में उत्तर भारत,पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फवारी , मौसम...

शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत,पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फवारी , मौसम विभाग का अलर्ट जारी

उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की रही है । बहुत से राज्य शीत लहर की चपेट में है और साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरने लगी है। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। उत्तर पश्चिमी भारत के राज्यों में आज से घना कोहरा देखा जा सकता है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है ।राजधानी में एक बार फिर से बर्फीली हवाएं चलना शुरू हो गयी है जिसके कारण यह के लोगो को काफी ठंड झेलनी ठंड पड़ रही है।

पहाड़ी इलाके में लगातार बर्फ गिर रही है, और इसके कारण उत्तर से ठंडी हवाएँ चल रही हैं। पूरा उत्तर भारत इस समय शीतलहर की चपेट में है, लखनऊ में तापमान रात में 10 डिग्री तक गिर रहा है और दिन में 21 डिग्री तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटों में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में तापमान गिरने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाबऔर बिहार में घने कोहरे की भी संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि कश्मीर में एक-दो दिन में तापमान माइनस 6 डिग्री तक जा सकता है। कश्मीर बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है और बर्फ की वजह से रास्ते बंद हैं. कश्मीर में हाल ही में कई जिलों में बारिश और बर्फबारी हुई है। पर्यटन स्थलों पर बर्फ की चादर बिछने से पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के पर्यटन स्थल सोनमर्ग में पिछले 24 घंटे में 20 इंच बर्फ गिरी है.

उत्तराखंड के देहरादून और मसूरी में हल्की बारिश के साथ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। तापमान में भारी गिरावट आई है और हिमाचल के पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। राज्य के 6 जिलों में ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी के बाद राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में सड़कें खतरनाक हैं। राज्य सरकार ने सावधानी से वाहन चलाने की सलाह जारी की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments