Homeताजा ख़बरMP के मंत्री बोले-सांसद या सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए गाय...

MP के मंत्री बोले-सांसद या सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए गाय पालना हो जरूरी..!

  • मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा-मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में 3000 गौशाला खोलने जा रही
  • जो सरकारी कर्मचारी 25000 या उससे अधिक वेतन प्राप्त करते हैं, उन्हें हर महीने 500 रुपए गौशाला में देना अनिवार्य होना चाहिए

रतलाम। विधानसभा चुनाव करीब आते ही एक बार फिर गाय को लेकर राजनीति तेज हो गई है। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने तो यहां तक बोल दिया है कि सरपंच से लेकर सांसद तक जो भी गाय का पालन करें उसे ही चुनाव लड़ने का अधिकार होना चाहिए। मंत्री डंग ने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में 3000 गौशाला खोलने जा रही है। रतलाम जिले के जावरा के समीप सैमलिया में आयोजित कार्यक्रम में डंग ने कहा कि गौशाला खोले जाने की मांग भी उन्होंने ही विधानसभा में उठाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने यह प्रस्ताव भी रखा है कि जो सरकारी कर्मचारी 25000 या उससे अधिक वेतन प्राप्त करते हैं तो उन्हें हर महीने 500 रुपए गौशाला में देना अनिवार्य होना चाहिए। इसके अलावा विधायक, सांसद या सरपंच का चुनाव लड़ने से पहले गाय पालन जरूरी है।
कांग्रेस के प्रदर्शन में दूध का दूध, पानी का पानी सामने आ गया
भोपाल में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस ने जो प्रदर्शन किया उसमें दूध का दूध, पानी का पानी सामने आ गया। कमलनाथ हाथ जोड़ रहे थे किसी तरह पुलिस कुछ ऐसा कर दे कि हम छप जाएं। संख्या के मामले तो फ्लॉप हो गए। 20 हजार का दावा था 2 हजार इकट्ठे नहीं हुए। नेता नदारद थे वहीं प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा की कांग्रेस की रैली फ्लॉप शो था। हालत ये थी कि जब गिरफ्तारी का समय आया तो सेनापति गायब हो गया। ये स्थिति कमलनाथ ही ने कर दी है कांग्रेस की। चलो-चलो वाले कमलनाथ जी को जनता ने चलता कर दिया। इनकी रैली में 10 हजार लोग भी नहीं थे। इससे ज्यादा लोग तो भीम आर्मी की रैली में जुटे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments