Homeताजा ख़बरMP : महंगाई पर कांग्रेस "लाल", बोली-जनता देगी जवाब

MP : महंगाई पर कांग्रेस “लाल”, बोली-जनता देगी जवाब

  • प्रदेशभर में कांग्रेस कर रही प्रदर्शन, जगह-जगह महंगाई का पुतला जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
  • उज्जैन में बैलगाड़ी से महंगाई की शव यात्रा निकाली, जबलपुर के घमापुर चौक पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

उज्जैन/जबलपुर। चुनावी साल में मप्र में कांग्रेस ने महंगाई को मुद्दा बना दिया है। गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह महंगाई का पुतला जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उज्जैन में कांग्रेसियों ने बैलगाडी से फ्रीगंज में प्रदर्शन करते हुए महंगाई की शव यात्रा निकाली। देशभर में रसोई गैस के दाम में 50 रुपए का इजाफा होने के पश्चात कांग्रेस सड़क पर प्रदर्शन कर रही है। उज्जैन के टावर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पेट्रोल डीजल और खाद्यान सामग्री के बढ़ते हुए दाम के बाद अब घरेलु गैस सिलेंडर के दाम में एक साथ 50 रुपए की बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। लगातार खाद्यान्न सामाग्री के भाव भी बढ़ रहे हैं। इसी को लेकर सभी कार्यकर्ता ने बैलगाड़ी पर यात्रा निकालकर महंगाई की अर्थी निकाली और पुतला फूंका है। कांग्रेसियों ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
जबलपुर में पुलिस के साथ युवक कांग्रेस कार्यकताओं की धक्का-मुक्की
युवक कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जबलपुर के घमापुर चौक पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला जलाने की कोशिश की। पुतले को छीनने के दौरान पुलिस के साथ युवक कांग्रेसियों की धक्का-मुक्की भी हो गई लेकिन फिर भी युवक कांग्रेसियों ने पुतले को आग के हवाले कर दिया। युवक कांग्रेसियों का कहना है कि लोगों को तरह-तरह के सपने दिखाकर सत्ता में आई बीजेपी ने लोगों को महंगाई के बोझ तले दबा दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments