Homeताजा ख़बरMP : कांग्रेस नेता को CM को अपशब्द कहना पड़ा भारी, पुलिस...

MP : कांग्रेस नेता को CM को अपशब्द कहना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • कांग्रेस ​​​​सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ने मुख्यमंत्री के लिए अपशब्दों का उपयोग किया
  • मोदी सरकार की नीतियों का विरोध करने इकट्ठा हुए थे कांग्रेसी, अपशब्द सुनते ही कांग्रेसियों ने पटेल को रवाना कर दिया था

इंदौर। इंदौर में ​​​हाल ही में कांग्रेस ​​​​सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के लिए अपशब्दों का उपयोग कर दिया था। मामला सत्य साईं चौराहा के पास कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन मंच का है। कांग्रेसी शुक्रवार को यहां मोदी सरकार की नीतियों का विरोध करने इकट्ठा हुए थे। डीसीपी संपत उपाध्याय ने बताया कि थाना विजयनगर में कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। देर रात कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल की गिरफ्तारी भी हो गई है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान सीएम को कहा था लालची
विरोध प्रदर्शन के दौरान सभा हो रही थी। इसमें कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल ने मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लालची कहा। इसके साथ अपशब्द कह दिए। उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों खासकर लाड़ली लक्ष्मी योजना को लेकर निशाना साधा। पटेल ने कहा- अगर आप गौर से सीएम का चेहरा देखेंगे तो आपको लालच नजर आएगा। इसके बाद अपशब्द सुनते ही कांग्रेसियों ने पटेल को वहां से रवाना कर दिया। आरोपी कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल हीरानगर क्षेत्र में रहते हैं। चंद्रशेखर पटेल के इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि सीएम को अपशब्द कहने वाले ऐसे कांग्रेस नेताओं पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments