Homeताजा ख़बरMP BUDGET : शिवराज सरकार का महिला, यूथ और किसानों पर फोकस

MP BUDGET : शिवराज सरकार का महिला, यूथ और किसानों पर फोकस

  • मप्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए खजाना खोल दिया
  • 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियां प्रदेश में अब नहीं चल सकेंगी

भोपाल। मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में बजट पेश किया। यह शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का अंतिम बजट है। जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है। बजट में महिला, यूथ और किसानों पर फोकस किया गया है। खासकर महिलाओं के लिए शिवराज सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनाओं में 1.02 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
ई-स्कूटी दी जाएगी, 1 लाख सरकारी नौकरियां भी
विधानसभा चुनाव से पहले यह आखिरी बजट है। इसमें स्टूडेंट्स को भी ध्यान में रखा गया है। फर्स्ट डिविजन से 12वीं पास करने वाली छात्राओं को ई-स्कूटी दी जाएगी। बेरोजगारों को 1 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। मध्यप्रदेश के तीर्थ स्थलों पर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियां प्रदेश में अब नहीं चल सकेंगी। अप्रैल से नीति लागू हो जाएगी।
पहली बार पेपरलेस बजट
यह बजट 3 लाख 14 हजार 25 करोड़ रुपए का है। पिछले साल में बजट 2 लाख 79 हजार 697 करोड़ रुपए का था। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री 1 घंटा 50 मिनट बोले। खास बात यह है कि मप्र में पहली बार ई-बजट (पेपरलेस) बजट आया। विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने इसे टैबलेट पर पढ़ा। मंत्रियों और विधायकों को भी टैबलेट दिए गए थे। बजट भाषण के बाद विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments