Homeमध्यप्रदेशलूना-25 स्टेशन चंद्रमा से टकरा, रूस का लूना-25 मिशन फेल ।

लूना-25 स्टेशन चंद्रमा से टकरा, रूस का लूना-25 मिशन फेल ।

50 सालों के बाद रूस ने दूसरी बार मून मिशन लॉन्च किया था, जिसे 21 अगस्त को चांद की सतह पर उतरना था लेकिन चंद की सतह में पहुचने के पहले ही लूना-25 स्टेशन चंद्रमा से टकरा गया जिसकी वजह से रूस का लूना-25 मिशन फेल हो गया हालांकि आपको बता दें कि रूस ने 11 अगस्त को लूना-25 को लॉन्च किया था

जर्मनी के DW न्यूज ने रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के हवाले से बताया कि रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। लूना-25 के लैंडर पर लगे कैमरे पहले ही स्पेस से धरती से चांद की दूर की तस्वीरें ले चुके थे।
बता दे कि रोस्कोस्मोस के हेड यूरी बोरिसोव ने जून के महीने में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था कि चांद वाले मिशन जोखिमों से भरे होते हैं। इनकी सफलता की संभावना लगभग 70 फीसदी ही होती है।

इंडिया के मून मिशन चंद्रयान-3 के साथ-साथ रूस का लूना-25 भी चांद की सतह पर उतरने के लिए आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान 19 अगस्त को लूना-25 में तकनीकी खामी आ गई थी, जिसकी वजह से मुश्किलें खड़ी हो गई थीं। 

रूसी स्पेस एजेंसी को शनिवार को ही लूना-25 की जांच करते हुए इमरजेंसी का पता चला था। वहीं, भारत का भी चंद्रयान-3 चांद के काफी करीब पहुंच चुका है। इस दौरान लैंडर मॉड्यूल (LM) को चांद के नजदिक ले वाली एक डिबूस्टिंग प्रॉसेस सही सलामत पूरी कर ली गई है।

ये भी पढ़े : 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments