Homeताजा ख़बरखड़गे बोले-भले ही 100-100 मोदी-शाह आ जाएं.. 2024 में बनेगी कांग्रेस की...

खड़गे बोले-भले ही 100-100 मोदी-शाह आ जाएं.. 2024 में बनेगी कांग्रेस की सरकार

नगालैंड में रैली को संबोधित करते हुए किया दावा, कहा-विपक्ष भाजपा को हटा देगा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में एक साल से ज्यादा का समय है, लेकिन दावे, वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। गुजरात में मुंह की खाने के बाद भी कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। उसे लगता है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से उसे बड़ा सियासी फायदा होने वाला है। यही वजह है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने खड़गे मंगलवार को नगालैंड में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुआई में केंद्र की सरकार बनेगी। भले 100 मोदी और 100 शाह आ जाएं, लेकिन सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।
खड़गे ने कहा कि 2024 में कांग्रेस की अगुआई में विपक्ष भाजपा को हटा देगा। हम इस बारे में दूसरी पार्टियों से भी बातचीत कर रहे हैं, वरना देश से लोकतंत्र और संविधान खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऑटोक्रेट की तरह काम कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि मोदी अक्सर कहते हैं कि वो अकेले इंसान हैं, जो देश चला सकते हैं। कोई लोकतांत्रिक व्यक्ति ऐसा नहीं कह सकता है। आप तानाशाह नहीं हैं। आपको लोगों ने चुना है और आपको चुनने वाले लोग 2024 में आपको सबक सिखाएंगे। उन्होंने दावा किया गठबंधन की सरकार केंद्र में आएगी और कांग्रेस अगुआई करेगी। हम संविधान और लोकतंत्र के साथ चलेंगे।
कांग्रेस के लोगों ने आजादी के लिए जान दी
खड़गे ने कहा कि ये हिंदुस्तान है। हमारे लोगों ने आजादी के लिए अपनी जिंदगी दी है। कांग्रेस के लोगों ने जान दी है। भाजपा के लोगों ने नहीं दी। एक भाजपा का व्यक्ति बता दो जिसने आजादी की लड़ाई लड़ी हो, जेल गया हो। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी को इन लोगों मार दिया। ऐसे लोग देशभक्ति की बात कर रहे हैं। देश की एकता के लिए इंदिराजी ने, राजीव गांधी ने अपनी जिंदगी दी। भाजपा में किसने अपनी जान दी। इन्हें 1947 याद नहीं है, बल्कि लगता है कि 2014 में ही आजादी आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments