Homeताजा ख़बरजनसामान्य में सुरक्षा की भावना बनाए रखने सड़को पर उतरी जबलपुर पुलिस

जनसामान्य में सुरक्षा की भावना बनाए रखने सड़को पर उतरी जबलपुर पुलिस

जनसामान्य में सुरक्षा की भावना बनाए रखने और पुलिस की सड़कों पर दृष्यता ( Visibility ) बढाने में पुलिस गस्त का केन्द्रीय महत्व है उसी को लेकर शिवराज सिंह के निर्देशानुसार सुधीर सक्सेना पुलिस महानिदेशक, म.प्र. के द्वारा आदेशित किया गया कि दिनांक 6 मई से शाम 6 बजे से 8 बजे तक पूरे मध्यप्रदेश में सभी मैदानी अधिकारी ज़ोनल ए.डी.जी., आई.जी. व पुलिस कमिश्नर स्वयं इस गश्त में शामिल होंगे साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे की उनके अधिनस्त पदस्थ सभी डी.आई.जी./एडीशनल सी.पी., एस.पी./डी.सी.पी, एडीशनल एस.पी./एडीशनल डी.सी.पी., डी.एस.पी./ए.सी.पी., सभी थाना प्रभारी/चौेकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक/निरीक्षक व सूबेदार/उप निरीक्षक अपनी पुलिस लाइन व समस्त थानों के अधिक से अधिक बल के साथ क्षेत्र के व्यस्त व संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करते हुये क्षेत्र की पुलिसिंग से संबंधित सामान्य समस्याओं की जानकारी लेंगे इसी आदेश के परिपालन में शनिवार देर शाम 6 बजे से 8 बजे तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, जबलपुर जोन, जबलपुर उमेश जोगा उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर आर.आर. सिंह परिहार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषारकांत विद्यार्थी द्वारा कपूर क्रासिंग से गोरखपुर बाजार, छोटी लाईन फाटक, बंदरिया तिराहा, रामपुर चौक, ग्वारीघाट तक व्यस्त और संवेदनशील क्षेत्र में पैदल गस्त की गयी।

ये भी पढ़ें :-

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments