Homeताजा ख़बरआ गए गुरू : खेल, राजनीति और छोटे पर्दे पर छाने वाले...

आ गए गुरू : खेल, राजनीति और छोटे पर्दे पर छाने वाले सिद्धू छाएंगे या गर्दिश में रहेंगे सितारे

  • रोडरेज केस में एक साल की कैद हुई थी, पटियाला जेल के बाहर समर्थकों का जश्न

दिल्ली। नवजोत सिंह सिद्धू को कौन नहीं जानता। जाने-माने क्रिकेटर रहे और अपने बल्ले से कई मैच जिताए। फिर वे भाजपा में शामिल हुए तो कई बार सांसद भी चुने गए। इस बीच कमेंट्री और छोटे पर्दे पर भी छाए रहे। ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज और कपिल शर्मा शो का भी वे हिस्सा रहे। राजनीति में भी वे काफी सफल रहे और उनके भाषण का हर कोई कायल था। 2014 में जब नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पटल पर आए तो सिद्धू के भाषणों ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। लेकिन जैसे-जैसे साल बीतते गए सिद्धू का भाजपा से मोहभंग होते गए। इसके पीछे का कारण अकाली दल बताया जा रहा है। सिद्धू की अकाली दल से पटरी नहीं बैठी और 2017 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी। सिद्धू कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए, जिसके बाद विधानसभा चुनाव में जीते और पर्यटन मंत्री भी बने। उन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी माना जाता था। लेकिन अमरिंदर सिंह के समय उनकी दाल नहीं गली। बहरहाल अमरिंदर बीच में हटा दिए गए तो चन्नी मुख्यमंत्री बने और सिद्धू पंजाब कांग्रेस के मुखिया बने। जब चुनाव हुए तो कांग्रेस बुरी तरह हार गई। चन्नी और सिद्धू अपनी सीट भी नहीं बचा पाए। इसके बाद पटियाला में हुए रोडरेज केस में उन्हें एक साल की सजा हो गई। अब सिद्धू 317 दिन बाद पटियाला सेंट्रल जेल से बाहर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि उनकी आगे की राह आसान होगी या उनके सितारे गर्दिश में रहेंगे।
दिल्ली से फरमान, स्वागत करने जाएं नेता
कांग्रेस हाईकमान ने भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम रद्द कर नेताओं को सिद्धू के स्वागत में पहुंचने के लिए कहा है। कांग्रेस नेता गौतम सेठ ने बताया कि कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने राज्य स्तरीय कार्यक्रमों को आज रद्द करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी कांग्रेसी नेताओं को नवजोत सिंह सिद्धू के स्वागत में पटियाला जेल पहुंचने के आदेश दिए हैं।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ड़िंग ने रिसीव करने से इंकार कर दिया
नवजोत सिंह सिद्धू को रिसीव करने के लिए बड़ा ताम-झाम तो नहीं किया गया है, लेकिन कांग्रेस उनकी रिहाई पर दो फाड़ नजर आ रही है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उन्हें रिसीव करने के लिए जाने से इंकार कर दिया है। वड़िंग ने ट्विटर पर स्वागत करते हुए लिखा- वेलकम, सरदार नवजोत सिंह सिद्धू जी…। जैसे ही आप सभी पंजाबियों की सेवा में सार्वजनिक जीवन फिर से शुरू करेंगे, आपसे जल्द मिलने की उम्मीद है। हालांकि इससे पहले वडिंग ने नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी पर एक्शन ले लिया है। उन्होंने ब्लॉक प्रधान नवतेज सिंह सुल्तानविंड को हटा दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments