Homeदेशप्रतापगढ़ में दहेज की मांग करने पर दूल्हे को पेड़ से बांधा,...

प्रतापगढ़ में दहेज की मांग करने पर दूल्हे को पेड़ से बांधा, वीडियो वायरल

प्रतापगढ़ से एक अजीब गरीब मामला सामने आ रहा है जहां एक दूल्हे द्वारा जयमाल के दौरान दहेज मांगना महंगा पड़ गया। इसके लिए दूल्हे को ऐसी सजा दी गई जिसे वह कभी नहीं भूल पाएगा। दहेज की मांग से घर वाले इतने आक्रोशित हो गए की उन्होंने सभी बरातियों को बंधक बना लिया और दूल्हे को एक पेड़ से बांध दिया गया। इसके बाद से ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई। इस पर पूरे दिन पंचायत चलती रही, लेकिन इसके बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला।

जानिए पूरा मामला 

मामला मानधाता क्षेत्र के हरखपुर में बुधवार की रात का है जहां जौनपुर से बरात आई थी। बारात धूमधाम से लगी लेकिन जयमाल के दौरान अचानक दूल्हा दहेज की मांग करने लगा। इससे दुल्हन के घर वाले पैरों तले जमीन खिसक गई पहले तो सभी लोगों ने दूल्हे को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दूल्हा अपनी बात में जो की त्यो अड़ा रहा इससे आक्रोशित परिवार के लोगों ने दूल्हे अमरजीत को मंढप के पास ही एक पेड़ से बांध दिया। साथ ही दूल्हे के कई रिश्तेदारों और बरातियों को भी इसी तरह से बंधक बना लिया। इससे बरात में अफरातफरी मची रही।

उक्त मामले की जानकारी के पश्चात मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अपने साथ ले गई। थाने में भी दिन भर पंचायत चलती रही लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments