Sunday, June 4, 2023
HomeLatest News65000 तक पहुंच सकता है सोना, खरीदना है तो खरीद लें.. पढ़ें...

65000 तक पहुंच सकता है सोना, खरीदना है तो खरीद लें.. पढ़ें अभी कितने हैं दाम

  • 10 ग्राम सोने के दाम 58 हजार के पार हुए, साल के आखिर तक दाम बढ़ने की संभावना

दिल्ली। सोने के दाम सातवें आसमान पर जाने वाले हैं। अभी 10 ग्राम सोने की कीमत 58 हजार रूपए के आसपास है। दामों में लगातार तेजी देखी जा रही है। यह भी संभावना है कि सोने के दाम साल के आखिर तक 65 हजार रूपए प्रति 10 ग्राम तक हो जाए। ऐसे में मौका है, अगर उचित लगे तो अभी से खरीददारी करके अपने सोना अपने घर ले जाएं, ताकि जब दाम बढ़ें तो आपका टेंशन न बढ़े। विशेषज्ञों का कहना है कि शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के कारण सोने के दाम बढ़ रहे हैं। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोने के दाम करीब 7 हजार रूपए तक चढ़ जाएंगे। इसी के साथ चांदी की कीमत भी बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में अगर आपके घर में शादी-ब्याह की तैयारियां हो रही हैं, तो अभी आभूषण खरीदे जा सकते हैं।
चांदी में दिखी गिरावट
चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में अभी गिरावट देखने को मिली है। चांदी 361 रुपए सस्ती होकर 66,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले ये 66,861 हजार प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
सोना माना जाता है सुरक्षित निवेश
हमारे देश की बात करें तो प्रॉपर्टी में निवेश ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। लेकिन अगर प्रॉपर्टी में निवेश नहीं कर पा रहे हैं, तो सोना खरीदना ज्यादा अक्लमंदी का फैसला है। सोने के दाम तो बढ़ते ही रहते हैं। ऐसे में आपका फायदा तो होना ही है। ऐसा ही कुछ प्रॉपर्टी के साथ भी होता है। दोनों में निवेश बेहतर होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments