दिल्ली। सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अभी 10 ग्राम सोना लगभग 60 हजार रूपए के करीब 59,671 रुपए बिक रहा है। शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के कारण सोने के दाम बढ़ रहे हैं। अनुमान है कि इस साल के आखिर तक सोना 65 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। हालांकि इस साल सोना 62,000 तक पहुंचने का अनुमान था, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में ये 64,000 तक पहुंच सकता है।
सोने की तेजी का यह है संकेत
पिछले एक महीने में सोने की कीमतें करीब 7-8 प्रतिशत बढ़ी हैं। ये तेजी मुख्य रूप से अमेरिकी बैंकिंग संकट के कारण है। इसके साथ ही शेयर बाजार में उठापटक के कारण भी दाम बढ़े हैं। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी धीमी इकोनॉमिक ग्रोथ का भी संकेत है। दुनियाभर के सेंट्रल बैंक इस समय सोने के रिजर्व्स को बढ़ा रहे हैं।
भारत में डिमांड बढ़ेगी
भारत में नवरात्रि गुड़ी पड़वा से शुरू होने वाला त्योहारी सीजन से सोने के दाम और डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। अगले कुछ महीनों में सोने में और तेजी आएगी और नई ऊंचाई को छुएगा। वहीं चांदी भी 68 हजार के पार निकल गई। सर्राफा बाजार में ये 1477 रुपए महंगी होकर 68250 रुपए प्रति किग्रा पर पहुंच गई है। इससे पहले 17 मार्च को एक किग्रा चांदी की कीमत 66,773 हजार रुपए थी।
सोना माना जाता है सुरक्षित निवेश
हमारे देश की बात करें तो प्रॉपर्टी में निवेश ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। लेकिन अगर प्रॉपर्टी में निवेश नहीं कर पा रहे हैं, तो सोना खरीदना ज्यादा अक्लमंदी का फैसला है। सोने के दाम तो बढ़ते ही रहते हैं। ऐसे में आपका फायदा तो होना ही है। ऐसा ही कुछ प्रॉपर्टी के साथ भी होता है। दोनों में निवेश बेहतर होता है।
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
सोना हुआ 60 हजारी, चांदी भी 68 हजार के पार
RELATED ARTICLES