Homeताजा ख़बरMP : वन विभाग ने रोप 4.50 करोड़ पौधे, वन संसाधनों के...

MP : वन विभाग ने रोप 4.50 करोड़ पौधे, वन संसाधनों के प्रति जागरूक हों नागरिक

  • वन मंत्री डॉ. विजय शाह ने विश्व वानिकी दिवस पर दी शुभकामनाएँ
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन पौधा रोपण के संकल्प का क्रियान्वयन कर प्रेरणा-स्त्रोत बने

भोपाल। वन-संसाधनों के महत्व के प्रति स्वयं जागरूक हों और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। इससे पर्यावरण पर पड़ रहे विपरीत प्रभावों को कम करने की सार्थक पहल हो सकेगी। वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने 21 मार्च विश्व वानिकी दिवस पर प्रदेश के नागरिकों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रतिदिन पौध-रोपण के संकल्प का क्रियान्वयन प्रदेश के नागरिकों के लिये प्रेरणा-स्त्रोत है। वन विभाग द्वारा इस वर्ष 4 करोड़ 50 लाख पौधों का रोपण किया जायेगा। साथ ही निजी क्षेत्रों में पौध-रोपण को बढ़ावा देने के लिये विभागीय रोपणियों में उच्च गुणवत्ता के पौधे तैयार किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने राजकीय विमानतल पर पौध-रोपण किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजकीय विमानतल पर इक्सोरा का पौधा रोपा। उद्यानों में लगाए जाने वाला यह लोकप्रिय सजावटी पौधा है। मुख्यमंत्री चौहान 19 फरवरी 2021 को लिए गए प्रतिदिन पौध-रोपण के अपने संकल्प के अनुसार हर रोज़ पौधा लगा रहे हैं। साथ ही प्रदेशवासियों को अपने जन्म-दिवस, विवाह वर्षगाँठ और परिजन की स्मृति में पौध-रोपण के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की पहल से प्रदेश में कई सामाजिक संगठन भी पौध-रोपण के लिए सक्रिय हुए हैं। परिणामस्वरूप प्रदेश में पौध-रोपण गतिविधियाँ और लगाए गए पौधों की देखभाल के कार्य में लगातार जन-भागीदारी बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments