Homeजबलपुरगरीब बच्चों के लिए स्कूल निर्माण में निवेश के नाम पर करोड़ों...

गरीब बच्चों के लिए स्कूल निर्माण में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी

जबलपुर। आर्थिक अपराध अन्वेषण संगठन जबलपुर के द्वारा पति पत्नी के खिलाफ दो करोड़ साठ लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण संगठन ईओडब्ल्यू को शिकायत मिली थी कि वैपुरी माधवी और उसके पति जय सिडनी ने अपने आपको क्रिस्चियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल सर्विस का कार्यकर्ता बता कर महिलाओं को स्कूल में निवेश करने के नाम पर पैसे जमा किए हैं। पति पत्नी रईस घरानों की महिलाओं को स्कूल बनाने के लिए पैसा निवेश करने का झांसा देते थे। रईस महिलाओं को प्रभावित करने के लिए पति पत्नी महंगे होटलों में आलीशान किटी पार्टी का आयोजन करते थे जिसमें जमकर पैसा खर्च किया जाता था और इसी दौरान महिलाओं से बड़ी रकम इक_ा कर ली जाती थी। एक महिला शिकायतकर्ता से इन्होंने दो करोड़ साठ लाख रुपए जमा करा लिए। इसके बाद अन्य महिलाओं से भी इसी तरह बड़ी रकम ले ली गई। काफी दिनों तक जब स्कूल का निर्माण काम प्रारंभ नहीं हुआ तब पीडि़त महिलाओं ने अपनी रकम वापस मांगने शुरू किया लेकिन पति पत्नी ने रकम देने से इनकार कर दिया। परेशान महिलाओं ने आर्थिक अपराध अन्वेषण संगठन को शिकायत दर्ज कराई। ईओडब्ल्यू के द्वारा की गई जांच में शिकायत सही पाई गई।
ईओडब्ल्यू के एसपी डॉ, देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत ने बताया कि जांच के बाद आरोपी वैपुरी माधवी और उसके पति जय सिडनी के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है इसकी विवेचना अभी जारी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments