Homeमध्यप्रदेशपूर्व मंत्री अजय विश्वनोई ने ट्वीटर कर हाल ही में बने कैबिनेट...

पूर्व मंत्री अजय विश्वनोई ने ट्वीटर कर हाल ही में बने कैबिनेट मंत्री को उनके संक्षिप्त कार्यकाल के लिए दी बधाई और शुभकामनाएं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अजय विश्वनोई ने ट्वीटर पर हाल ही में रीवा से विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल, बालाघाट से विधायक और पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन और खरगापुर से विधायक राहुल लोधी को उनके संक्षिप्त कार्यकाल की बधाई और शुभकामनाएं दी।

सत्ता पर काबिज भाजपा ने विंध्य से ब्राह्मण, महाकौशल और बुंदेलखंड से ओबीसी वर्ग के दोनों चेहरे को मौका दिया गया है। इसे  आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण साधने के रूप देख रही है। 

कई विधायकों की ख्वाहिशें अधूरी रह गई। 

प्रदेश में कॉंग्रेस की सरकार गिरने के बाद बनी भाजपा की सरकार में  कई पूर्व मंत्रियों को कैबिनेट में जगह नहीं दी गई थी। इसका मुख्य कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों को मंत्री पद देना था। इसके चलते कई विधायकों की ख्वाहिशें अधूरी रह गई थी। इससे अजय विश्वनोई, रामपाल सिंह, महेंद्र हार्डिया, यशपाल सिंह सिसोदिया, हरीशंकर खटीक, प्रदीप लारिया और संजय पाठक का नाम शामिल है।

सीएम बोले एक विस्तार और करुंगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट विस्तार को लेकर कहा कि चुनाव के बाद भी हमारी ही सरकार आने वाली है। इसलिए हम विस्तार कर रहे है। चुनाव के बाद में फिर देखेंगे। इसके बाद भी जरूरत पढ़ी तो एक विस्तार और करुंगा। शनिवार को शिवराज कैबिनेट का तीसरा कैबिनेट विस्तार हुआ। इसके बाद अब प्रदेश में 35 मंत्रियों में एक पद खाली है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments