Homeताजा ख़बरउज्जैन रेलवे स्टेशन के पास होटल चन्द्रगुप्त में आग लगने से मचा...

उज्जैन रेलवे स्टेशन के पास होटल चन्द्रगुप्त में आग लगने से मचा हड़कम

मध्यप्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल चन्द्रगुप्त में आग लग जाने से आसपास के इलाके में हड़कम मच गया। आग इतनी ज्यादा भड़की थी कि उसमे उरके यात्रियों को रेस्क्यू किया गया। होटल से करीब करीब 35 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकला गया मिली जानकारी के मुताबिक होटल में आग लगने के व्यक्त होटल में अधिकतर यात्री महाकाल मंदिर के दर्शन करने के लिए आए हुए थे। इस हादसे से सभी बाहर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रगुप्त होटल के 5 मजिल करीब रात 2 बजे शॉर्ट सर्किट होने की वजह से भीषण आग लग गई थी। इसके बाद आग लगने की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी यात्रियों को होटल से बाहर निकाला।

आपको बता दे चंद्रगुप्त होटल में टोटल 30 कमरे है। ऐसे में रात  होटल में आग लगने से सभी कमरे को खाली कराया गया  वहीं दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया।  गौरतलब है कि होटल में उस समय सभी स्टाफ के साथ-साथ 35 से ज्यादा यात्री मौजूद थे। इतना ही नहीं होटल में अग्निशमन यंत्र भी था। लेकिन जैसे ही आग लगी वह कुछ काम नहीं कर पाया। अब इस मामले को लेकर जांच की जा रही है। उसके बाद ही कारण पता लगेगा।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments