HomeजबलपुरBJP कार्यकर्ताओं में उमंग, चारों विधानसभा सीटें जीतकर लहराएंगे परचम : प्रभात...

BJP कार्यकर्ताओं में उमंग, चारों विधानसभा सीटें जीतकर लहराएंगे परचम : प्रभात साहू

  • भाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ होली मिलन समारोह, फूलों की होली खेली गई सभी लोगो पर पुष्प वर्षा की गई

जबलपुर। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने दावा किया है कि शहर की चारों सीटों पर भाजपा का परचम फहराएगा। उन्होंने कहा कि होली के रंग में सराबोर भाजपा कार्यकर्ताओं में उमंग और उत्साह है और ये उत्साह निरंतर कार्यकर्ताओं में भरा रहेगा, जो चुनावी माहौल में भी रंग बिखेरेगा। शहर की चारों विधानसभा सीटें जीतकर भाजपा का परचम लहराएगा। वे सिंधी धर्मशाला में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए और संतों ने उन्हें व सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया। होली मिलन समारोह के भव्य आयोजन में फूलों की होली खेली गई। सभी लोगों पर पुष्प वर्षा की गई। शानदार गीतों की प्रस्तुति पर सभी कार्यकर्ता थिरकते हुए नजर आए।
इसी उत्साह के साथ हम जीतेंगे
कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि होली के त्योहार में सभी मिलजुल कर रंग बिखेरते हैं और एक रंग में रंग जाते हैं। इसका मतलब यह है कि विभिन्न प्रकार के लोग भी होली के रंग में एक हो जाते हैं। होली हर्ष, उल्लास और जोश का त्यौहार है। यह त्योहार उमंग का संचार करता है। भाजपा कार्यकर्ताओं में यह उमंग बरकरार रहे, इसलिए वृहद स्तर पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में शहर की चारों विधानसभा सीटें इसी उत्साह के साथ हम जीतेंगे। होली मिलन में भाजपा के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं से लेकर युवा और महिलाऐं एवं सभी प्रफुल्लित है, होली का आनंद ले रहे हैं।
होली का त्यौहार प्रदेश की बहनों के लिए खुशी लेकर आया


प्रभात साहू ने कहा कि आज हमारा होली का त्यौहार प्रदेश की बहनों के लिए अत्यधिक खुशी लेकर आया है क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों के लिए लाडली बहना योजना शुरू कर दी है यह योजना बहनों के जीवन में खुशी के रंग भर देगी।
होली मिलन समारोह में ये रहे मौजूद


होली मिलन समारोह में मप्र शासन के महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, डॉ जितेंद्र जामदार, पूर्व महाधिवक्ता रविनंदन सिंह, अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर, शरद जैन, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व महापौर सुशीला सिंह, सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, निगम अध्यक्ष रिंकू बिज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, अभिलाष पांडे, राजकुमार मेहता, रत्नेश सोनकर, पंकज दुबे, राजेश मिश्रा, तृष्णा चटर्जी, अश्विनी परांजपे, अभय सिंह ठाकुर, रोहित जैन, हर्षित सिंघई, रंजीत पटेल, बाबा श्रीवास्तव, लालू यादव, प्रणीत वर्मा, डिंपी विश्वकर्मा, रूपा राव, पवन तिवारी, संतोषी ठाकुर, रेणु कोरी, अतुल जैन दानी, अविनाश चमकेल, पार्षद जीतू कटारे, रविंद्र पचौरी, अभिषेक तिवारी, राहुल साहू, कौशल सूरी, नीरज वर्मा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments