चुनावी सरगर्मी : केजरीवाल ने सूरत में हीरा व्यापारियों को रिझाया, दिल्ली में शिवराज ने आप पर निशाना साधा

  • केजरीवाल ने पूछा कि गुजरात में कुछ भी फ्री नहीं है, फिर कैसे प्रदेश पर कर्ज बढ़ रहा
  • शिवराज सिंह ने कहा-दिल्ली के मुख्यमंत्री की पार्टी के बारे में सुन-सुनकर सिर शर्म से झुक जाता है

    नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सूरत में हीरा व्यापारियों को रिझाया। उन्होंने एक जनसभा में गुजरात के व्यापारियों को बेहतर अवसर, सुविधाएं और सम्मान देने का वादा किया। साथ ही पूछा कि गुजरात में कुछ भी फ्री नहीं है, फिर कैसे प्रदेश पर कर्ज बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के व्यापारियों को गुंडे डराते-धमकाते हैं। लेकिन उनकी सरकार बनी तो उन्हें सम्मान दिया जाएगा। वहीं दिल्ली नगर निगम चुनाव में प्रचार करते हुए मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के माथे की बिंदी है दिल्ली, देश का गौरव और सम्मान है दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री की पार्टी के बारे में सुन-सुनकर सिर शर्म से झुक जाता है। केजरीवाल जी का एक मंत्री जेल में मसाज करवा रहा है, दूसरा मसाज करके जेल जाने की तैयारी कर रहा है।

    भारत जोड़ो यात्रा में आरएसएस के लोगों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
    जनता दल यू के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम रसूल मलयाबी ने जबलपुर में मीडिया से कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में आरएसएस के लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए होंगे। देश के गृहमंत्री अमित शाह के गोधरा दंगे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अमित शाह ने 2002 के गुजरात दंगों की बात सार्वजनिक तौर पर कबूली है और वही इन दंगों के मास्टरमाइंड थे। भारत के बहुसंख्यक लोगों को यह समझने की जरूरत है।
    राहुल का एक और रूप.. देखें कैसे बच्चों के साथ थिरके
    भारत जोड़ो यात्रा पर निकले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इंदौर होते हुए उज्जैन निकल गए। रास्ते में एक गांव में स्कूल के बच्चों के साथ नाश्ता किया। इसके बाद वे बच्चों के साथ डांस किया। यात्रा में राहुल गांधी के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ भी थे और वे भी बच्चों के साथ थिरकते नजर आए।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share