Homeताजा ख़बरछत्तीसगढ़ में बिछ गई चुनावी बिसात, BJP-कांग्रेस के बाद AAP भी मैदान...

छत्तीसगढ़ में बिछ गई चुनावी बिसात, BJP-कांग्रेस के बाद AAP भी मैदान में

  • बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर चुके छत्तीसगढ़ का दौरा
  • कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन 24 फरवरी से, राहुल, प्रियंका और सोनिया आएंगी
  • अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 5 मार्च को आएंगे रायपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। इसी माह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुके हैं और चुनाव जीतने की रणनीति पर भी मंथन हुआ है। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस का महाधिवेशन 25 फरवरी से रायपुर में होना है। पार्टी ईडी की कार्रवाई के बीच पूरे जोश से तैयारियों में जुटी है। महाधिवेशन में राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और सोनिया गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ पूरे देश से कांग्रेस पदाधिकारी शामिल होंगे। इन दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच अब आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में उतरने का मंसूबा बना चुकी है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मार्च को छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। वे राजधानी रायपुर से चुनावी बिगुल फूंकेंगे। इस दौरान वे 50 हजार से ज्यादा आप कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और जीत के मंत्र देंगे। वसे कार्यकर्ताओं से मिलकर जनता से जुड़े जमीनी हालात और मुद्दों पर पर चर्चा करेंगे।
आप का जोश हाई, निशाने पर दोनों दल
प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेडी ने बताया कि जिला स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन में बहुत अच्छा रिस्पांस मिला, इसलिए पार्टी उत्साहित है। अब 5 मार्च को प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन होगा, जिसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आएंगे। प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं को पार्टी के इन नेताओं का इंतजार है। कोमल हुपेडी ने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार ने आम लोगों को मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी की सुविधा दे रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ में पिछले 4 महीनों में दो बार बिजली के दाम बढ़ा दिए गये हैं। कोमल हुपेडी ने कहा कि भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और उनसे ईमानदार सरकार बनाने के लिए सहयोग की मांग करेंगे। आप को छत्तीसगढ़ में राजनीतिक जमीन की उम्मीद में है। क्योंकि भाजपा और कांग्रेस की सरकारों को जनता देख चुकी है। ऐसे में वह तीसरे विकल्प के रूप में आप जनता के सामने आना चाहती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments