Homeजबलपुरहिमाचल में भारी बारिश के चलते 9 लोगों की गई जान, अनुमानित...

हिमाचल में भारी बारिश के चलते 9 लोगों की गई जान, अनुमानित लगभग 104 करोड़ का नुकसान

भारत में हिमालय से लगा राज्य हिमाचल प्रदेश में 24 जून को मानसून ने दस्तक दिया था। इसके बाद हिमाचल में कई जगह पर भारी बारिश के लिए सरकार ने अलर्ट भी जारी किया हुआ था। हिमाचल में अब तक भारी के कारण 9 लोग की मौत हो चुकी है जबकि 14 घायल हुए हैं। भारी बारिश के कारण चार घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये है जबकि 28 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रधान सचिव राजस्व और आपदा प्रबंधन ओंकार चंद शर्मा ने बताया है कि भारी बारिश से अनुमानित नुकसान लगभग 104 करोड़ रुपये है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि अगले 5 दिनों तक हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है। इसके लिए कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आज के लिए ऑरेंज अलर्ट और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जून में औसत से अधिक बारिश की संभावना है।

 

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments