Homeताजा ख़बरदिग्विजय सिंह का कटनी से बड़ा बयान, शिवराज नकलराज हैं जो मामू...

दिग्विजय सिंह का कटनी से बड़ा बयान, शिवराज नकलराज हैं जो मामू बनाकर ठग रहे हैं।

मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज होते नजर आ रही है नेता एक दूसरे में आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है ऐसे में ही मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ट नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान काफी चर्चा में है। दरअसल, इन दिनों दिग्विजय सिंह सेक्टर प्रभारी की बैठक में शामिल होने के लिए कटनी पहुचे हुए है। 

जहा उन्होंने पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए उन्हे ‘नकलराज’ मंत्री बताया है वही दूसरी तरफ कटनी के वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक को कई मुद्दे में घसीटते नजर आए है। इसी दौरान उन्होंने आगे कहा कि 20 साल बाद अचानक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बहनों की याद आई है। हिमाचल प्रदेश पर 2019 में हमने बहनों के लिए जो योजना बनाई अब उसे शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना का नाम दे रहे हैं। वे नकलराज हैं जो मामू बनाकर ठग रहे हैं।

इसके आगे दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज की सरकार उद्योगपति की सरकार है जहां कमलनाथ की सरकार ने पहली बार रिजर्व बैंक से सेटलमेंट करते हुए किसानों का कर्जा माफ किया था। वहीं, मोदी जी ने बड़े-बड़े उद्योगपतियों का साढ़े 12 लाख करोड़ का कर्जा माफ किया। वहीं, दिग्विजय सिंह ने कहा कि सतना और पन्ना की आदिवासी जमीन को भाजपाई खरीद कर सीमेंट फैक्ट्रियों को कई गुना ज्यादा दामों में बेच रहे हैं। इसके साथ ही संजय पाठक पर कटक्ष करते हुए बिना नाम लिए दिग्विजय सिंह दल बदलू शब्द से संबोधित किया

ये भी पढ़ें :-

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments