Homeमध्यप्रदेशदिल्ली डूब जाएगी ! यमुना तबाही लाएगी!

दिल्ली डूब जाएगी ! यमुना तबाही लाएगी!

  • राजधानी के कई इलाकों में भर रहा पानी
  • यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से यमुना में आई बाढ़ के कारण हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। लाल किला,आईटीओ, सिविल लाइन,जीटी करनाल रोड़,चांदनी चौक,कश्मीरी गेट जैसे इलाकों में यमुना का पानी कमर तक बह रहा है। दिल्ली सरकार ने पीने के पानी,बिजली सप्लाई और आवश्यक सेवाओं के बाधित होने की बात की है। यमुना नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्कूल,कालेज , सरकारी दफ्तरों में छुट्टी कर दी गई है । सिर्फ जरूरी काम वाले दफ्तरों के कर्मचारियों को वर्क फ्राम होम से सेवाएं जारी रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

सीएम आवास के नजदीक आया पानी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास से महज 250 मीटर की दूरी तक यमुना का पानी आ पहुंचा है।जिस हिसाब से जलस्तर बढ़ रहा है उसे देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि सीएम आवास में भी यमुना का पानी घुसने के आसार हैं। यमुना के आसपास के
कई गांवों में भी यमुना का पानी तबाही लाकर बह रहा है।

कितने ऊपर बह रही यमुना

42 वर्षों का रिकार्ड तोड़ते हुए यमुना का जलस्तर दिल्ली के लिए तबाही बनकर आया है। जानकारी है कि यमुना खतरे के निशान से 208.62 ऊपर बह रही है। खतरे का जलस्तर 205.33 चिन्हित है। ऐसा पहली बार हुआ है जब यमुना के पानी ने दिल्ली में तबाही का आलम कायम कर दिया है।

गाडियां तिनके जैसी बहती नजर आईं

राजधानी दिल्ली के कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां की सड़कों और घरों में कमर से ऊपर तक पानी बह रहा है। सड़कों के किनारे खड़ी गाड़ियां ऐसे बहती नजर आईं जैसे वे तिनके के समान हों। कई मकानों का सामान तक बाढ़ के पानी में बहता देखा गया। घरों में इतना पानी भर चुका है कि लोगों को छतों में शरण लेनी पड़ रही है।

हथिनीकुंड बेराज से छोड़ा गया पानी बना कारण

दिल्ली में यमुना में बाढ़ के हालात हरियाणा के हथिनीकुंड बेराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण निर्मित हुए हैं। हालात यहां तक बताए जा रहे हैं कि बाढ़ का पानी सड़कों में काफी ऊंचाई तक बह रहा है। राजघाट तक भी पानी भर गया है, जहां कई नेताओं की समाधियां बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments