Homeमध्यप्रदेशकेन्द्रीय जेल ग्वालियर में उम्र कैद की सजा कट रहे अपराधी जेल...

केन्द्रीय जेल ग्वालियर में उम्र कैद की सजा कट रहे अपराधी जेल से फरार, पैरोल में गए थे घर

मध्यप्रदेश में केन्द्रीय जेल ग्वालियर  से एक नया मामला सामने आया है जहा हत्या की सजा कट रहें तीन कैदी फरार हो गए। दरअसल हत्या के आरोप में जेल में सजा कट रहे आरोपियों को पैरोल में जेल से छुट्टी में भेज गया था। जो समय सीमा समाप्त होने के बाद भी जेल में नहीं लौटे। इनके विरुद्ध केस दर्ज कराया गया था हालांकि इसके बाद तीन में से 2 आरोपी वापस जेल आ गए है जिन्होंने तबीयत खराब होने की जानकारी दी। 

मध्यप्रदेश के केन्द्रीय जेल ग्वालियर में हत्या के अपराध में उम्र कैद की सजा कट रहे तीन कैदियों को पैरोल पर घर भेजा गया था, लेकिन पैरोल अवधि समाप्त होने के बावजूद भी वह लोग वापस लौटकर नहीं आए। इसके बाद जेल प्रशासन ने उनके परिजन-रिश्तेदारों को फोनकर जानकारी ली, लेकिन इनके विषय में कोई जानकारी नहीं मिली पुलिस ने तत्काल बहोड़ापुर थाना में पैरोल जंप का मामला दर्ज कराया गया। बता दे अभी तक जेल में इन कैदियों को किसी को 4 साल हुआ है तो किसी को 3 साल। पुलिस इन कैदियों को पैरोल जंप का मामला दर्ज किया हुआ है।

बहोड़ापुर थाना प्रभारी पप्पू यादव ने बताया कि ग्वालियर केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे तीन बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। ये तीन बंदी 1 मई से पैरोल में गए हुए थे जिन्हे वापस 15 मई को वापस जेल लौट आना है। इनके  वापस नहीं आने पर केंद्रीय जेल प्रशासन ने उनके रिश्तेदारों और परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे भी संपर्क नहीं हो पाया। इस कारण उनकी खोजबीन के लिए संबंधित जिले की पुलिस को जानकारी दी गई है। इसके बाद फरार तीन आरोपियों में से दो आरोपी वापस लौट आए हैं। उन्होंने जेल प्रशासन को जानकारी दी कि वे बीमार थे, इस कारण से वापस समय पर जेल नहीं आ पाए। जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments