Homeमध्यप्रदेशआकांक्षा दुबे की संदिग्ध मौत के आरोपी समर सिंह को कोर्ट ने...

आकांक्षा दुबे की संदिग्ध मौत के आरोपी समर सिंह को कोर्ट ने दी जमानत

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की संदिग्ध मौत मामले में बडा अपडेट आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी समर सिंह की जमानत अर्जी की मंजूर कर ली है।

अदालत ने आरोपी सिंगर समर सिंह को जमानत दे दी है। जमानत अर्जी मंजूर करते हुए रिहा करने का आदेश दिया है। बता दें कि आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के सारनाथ इलाके के एक होटल में 26 मार्च को संदिग्ध हालत में मिला था।

आकांक्षा दुबे के परिवार वालों ने सिंगर समर सिंह पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच के बाद समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें ;- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments