शिवराज को बर्थडे की बधाई देते हुए मोदी ने कहा-डायनेमिक सीएम
मध्य प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंडित राममूर्ति मिश्रा ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
जबलपुर। 5 मार्च को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने उन्हें डायनेमिक सीएम बताया। वहीं मध्य प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंडित राममूर्ति मिश्रा ने भी शिवराज सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह को संवेदनशील मुख्यमंत्री के रूप में पहचान मिली है। शिवराज जनता के सुख-दुख के साथी हैं। वे आम आदमी की सेवा में तत्पर रहते हैं। जिस तरह शिवराज ने अपने जीवन में मामा शब्द को मध्य प्रदेश में अलंकृत किया है। नौजवान, बच्चों के प्रति जो समर्पण का भाव है, वह बिरले नेताओं में ही देखने को मिलता है। मध्यप्रदेश के विकास की सोच और दूरदर्शिता के जननायक शिवराज सिंह चौहान ही हैं। पंडित राममूर्ति मिश्रा ने उनके यशस्वी जीवन की कामना की है।
यह कहा पीएम मोदी ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मध्य्रपेदश के डायनेमिक सीएम शिवराज को जन्मदिन की बधाई। उनके विकासोन्मुखी नेतृत्व, प्रशासनिक कौशल और विनम्रता ने उन्हें अनगिनत लोगों का प्रिय बनाया है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।