Homeताजा ख़बरCM ने महिला दिवस पर की अनोखी पहल, सौंपे प्रमुख दायित्य

CM ने महिला दिवस पर की अनोखी पहल, सौंपे प्रमुख दायित्य

  • ओएससी, पीआरओ, फोटोग्राफर से लेकर वाहन चालक महिलाओं को बनाया

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अनोखी पहल की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाना है, लेकिन उसके एक दिन पहले ही सीएम ने प्रमुख दायित्व महिलाओं को सौंप दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ महिला दिवस पर दायित्व में प्रमुख महिला अधिकारियों को लगाया गया है। इससे पहले भी पुलिस ने महिलाओं को यातायात की जिम्मेदारी सौंपकर अनोखी पहल की है।
इन्हें सौंपे प्रमुख दायित्व
मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय से लेकर वाहन चालक और सुरक्षा की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंप दी है। उप सचिव व ओएसडी का जिम्मा सुश्री प्रीति मैथिल संभालेंगे तो बिट्टू शर्मा एसीपी क्राइम, सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी। इसी तरह सुश्री इरशाद अली को सीएम का वाहन पायलट बनाया गया है। श्रीमती बिंदु सुनील को सहायक संचालक और पीआरओ जनसंपर्क बनाया गया है। श्रीमती भावना जायसवाल को फोटोग्राफर नियुक्त किया गया है। इसी तरह आकांक्षा शर्मा को मुख्यमंत्री के वाहन चालक का जिम्मा सौंपा गया है। भले ही यह एक दिन के लिए हो, लेकिन मुख्यमंत्री ने यह संकेत दे दिए हैं कि मातृशक्ति के बिना इस संसार का चलना मुश्किल है। पूरी दुनिया में महिलाओं का अहम स्थान है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पहले महिला पुलिस के हाथों यातायात की कमान


जबलपुर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जबलपुर में शहर के प्रमुख चौक चौराहों की कमान महिला पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई। इसे महिला पुलिस अधिकारियों ने बखूबी संभालकर लोगों को जागरूक किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा शहर सहित देहात के प्रमुख तिराहे और चौराहे पर यातायात व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन करते हुए यातायात नियमों के प्रति आम नागरिकों को पीए सिस्टम के माध्यम से एनाउंसमेंट करते हुये महिला पुलिस ने जागरूक किया। जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने ब्लूम चौक पर यातायात व्यवस्था संभाल रही महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुये अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्हें बुके और गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया। हर साल 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। चूंकि इस वर्ष 8 मार्च को होली का त्योहार होने से महिला दिवस होली के पहले ही महिला पुलिस ने मनाते हुए अपनी नारी शक्ति का परिचय दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments