Homeजबलपुरसभी के सपने को पूरा करने का काम कर रही केंद्र व...

सभी के सपने को पूरा करने का काम कर रही केंद्र व प्रदेश की सरकार : प्रभात साहू

  • शहर की चारों विधानसभा की विकास यात्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता

जबलपुर। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने विधानसभाओं की विकास यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि अंतिम पंक्ति का उत्थान, गरीब, मजदूर, महिलाओं, युवाओ और पिछड़ो के लिए योजनाओ के साथ बढ़ाता मप्र और बढ़ता भारत के सपने को पूरा करने का कार्य हमारी केंद्र व प्रदेश की सरकार कर रही है।
हम तो दे रहे जनता को हिसाब
भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि प्रदेश शासन द्वारा हर विधानसभा में सरकार की योजनाओ के लाभार्थियों से चर्चा एवँ विकास कार्यो की जानकारी देने विकास यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी सहभागिता दे रहे हैं और सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सरकार द्वारा क्षेत्र में किये गए कार्यों का ब्यौरा देने का कार्य किया जा रहा है। केंट विधानसभा के कैंटोमेंट वार्ड क्र 02 एवँ वार्ड क्र 04 में, उत्तर विधानसभा के हनुमानताल वार्ड में, पूर्व विधानसभा के आचार्य विनोबा भावे वार्ड में एवँ पश्चिम विधानसभा के शहीद गुलाब सिंह वार्ड में विकास यात्रा निकाली गई जिसमें हितग्राहियों को योजनाओं के प्रमाण पत्र, चैक का वितरण भी किया गया।
विकास में इनकी रही मौजूदगी
विकास यात्रा में विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पं. राममूर्ति मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, अभिलाष पांडे, अरविंद पाठक, शरद अग्रवाल, महामंत्री पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, अभय सिंह ठाकुर, अंजू भार्गव, मंडल अध्यक्ष आशीष राव, दिलीप पटेल, योगेश लोखंडे, शिवशंकर पाठक, पार्षद कविता रैकवार, अविनाश चमकेल, संजय यादव, रूपा राव, शिवराम बेन, सुशील चौबे, पंकज मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments