Homeमध्यप्रदेशभाजपा की पाँचवी लिस्ट जल्द हो सकती है जारी, 94 प्रत्याशियों आने...

भाजपा की पाँचवी लिस्ट जल्द हो सकती है जारी, 94 प्रत्याशियों आने की संभावना

नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने एकमुश्त 144 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। वहीं, भाजपा ने अब तक अपनी चार सूची जारी की है, जिसमें 136 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। अब भाजपा की पांचवीं सूची मंगलवार को आने के कयास लगाए जा रहे थे। अब यह सूची बुधवार को आने की चर्चा है।

दरअसल, दिल्ली में मंगलवार शाम को बड़ी बैठक चल रही है। इससे पहले प्रदेश में नेताओं ने बैठक कर 94 प्रत्याशियों के नाम पर लगातार मंथन किया। इसमें कई विधायकों के नाम कट सकते है। सूत्रों के अनुसार भाजपा की पांचवी सूची में 70 नाम हो सकते है। अब चुनाव में एक महीने से भी कम का समय बचा है। 21 अक्तूबर को नामांकन की अधिसूचना जारी हो जाएगी।

भाजपा ने इस बार अपने तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिया है। अभी आठ मंत्रियों के टिकट होल्ड हैं। एक मंत्री यशोधरा राजे ने स्वास्थ्य के चलते चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। भाजपा ने अभी तक 57 विधायकों को टिकट दिया है। वहीं, तीन विधायकों के टिकट काट दिए हैं।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments