Homeताजा ख़बरभाजपा ने चुनाव से पहले गेम कर दिया, कांग्रेस देखते ही रह...

भाजपा ने चुनाव से पहले गेम कर दिया, कांग्रेस देखते ही रह गई

भोपाल। प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में प्रचार काफी पहले शुरू कर दिया था। कांग्रेस देर से सही लेकिन चुनाव मैदान में दमखम के साथ उतरी। लेकिन भाजपा उसे झटके पर झटके दे रही है। जोबट विधानसभा से कांग्रेस की दमदार उम्मीदवार सुलोचना सिंह चुनाव से पहले कांग्रेस का हाथ छोड़ गईं। उसकी भरपाई कांग्रेस कर ही पाती कि बड़वाह से कांग्रेस के युवा विधायक सचिन बिरला ने चुनाव प्रचार के दौरान ही कांग्रेस को झटका देकर बीजेपी का दामन थाम लिया। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के खरगोन जिले में ही बड़वाह विधानसभा सीट आती है। सचिन बिरला के भाजपा में शामिल होने से संभवत: कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं भाजपा इसका फायदा उठाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।
राहुल के करीबी, कमलनाथ के चहेते और अरूण यादव के खास थे सचिन
सचिन बिरला बेहद युवा विधायक हैं और उनकी उम्र महज 39 वर्ष ही है। इतनी कम उम्र में वे भारी बहुमत से चुनाव जीते। बड़वाह में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें 96 से अधिक वोट मिले थे। यहां पर उन्हें 56.53 प्रतिशत वोट मिले थे। माना जाता है कि वे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भी काफी नजदीकी थे। कमल नाथ भी उन्हें पसंद करते थे। सचिन बिरला पूर्व सांसद अरूण यादव के भी खास माने जाते थे। ऐसे में उनके कांग्रेस छोडऩे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या कांग्रेस में वाकई नेताओं की कद्र नहीं है या फिर युवा नेताओं को कांग्रेस में अपना कोई भविष्य दिखाई नहीं दे रहा है। बहरहाल कारण जो भी हो, लेकिन कांग्रेस को इस पर चिंतन अवश्य करना चाहिए।
कांग्रेस में फिर सेंध लगाने में सफल रही भाजपा
खरगोन जिले के बड़वाह से कांग्रेस विधायक के भाजपा में शामिल कराने में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। माना जाता है कि भाजपा उन्हें अपनी पार्टी में लाने के प्रयास काफी दिनों से कर रही थी। पिछले डेढ़ साल में भाजपा ने कांग्रेस को झटके पर झटके दिए हैं। पहले 22 विधायक तोड़े, फिर एक के बाद एक विधायकों को अपने पाले में किया। हालांकि दमोह में भाजपा का ये प्रयास सफल नहीं हो पाया। लेकिन ज्यादातर दलबदल कराने में भाजपा दोबारा चुनाव जितवाने में कामयाब हुई है। ऐसे में आने वाले समय में एक और उपचुनाव होगा और फिर सियासी घमासान मचेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments