Homeताजा ख़बरक्रांतिसूर्य टंट्या मामा के बलिदान और पेसा एक्ट के प्रावधानों को जन-जन...

क्रांतिसूर्य टंट्या मामा के बलिदान और पेसा एक्ट के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचा रही BJP

धार जिले के गंधवानी में गौरव यात्रा में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
धार। क्रांतिसूर्य टंट्या मामा के व्यक्तित्व को जन-जन तक पहुंचाने और पेसा एक्ट की जागरूकता भाजपा जगह-जगह जनजातीय गौरव यात्रा निकाल रही है। प्रदेश के 89 जनजातीय ब्लाक में जननायक टंट्या मामा गौरव यात्रा पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा धार में गौरव यात्रा में शामिल हुए। वीडी शर्मा शुक्रवार को धार जिले के प्रवास पर थे। इस दौरान वे गंधवानी में पेसा एक्ट जागरूकता सम्मेलन में शामिल हुए। इसके पश्चात वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर शाम को धार में जननायक टंट्या मामा गौरव यात्रा में भी शामिल हुए।

पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

गौरव यात्रा ने ग्रामीण अंचल से जब धार नगर में प्रवेश किया तो स्थानीय लालबाग में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद छतर सिंह दरबार, जिला अध्यक्ष राजीव यादव, पार्टी के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ गौरव यात्रा रथ पर सवार हुए। गौरव यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकली तो अनेक स्थानों पर स्वागत मंच लगाकर सामाजिक संगठनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और जनजातीय समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।

जनजातीय कलाकारों के साथ किया लोकगीत

गौरव यात्रा लालबाग से प्रारंभ होकर मोहन टाकीज चौराहा, उटावद दरवाजा, पिंजार वाडी, धान मंडी चौराहा, नरसिंह चौपाटी, आनंद चौपाटी, राजवाड़ा, हाथीथान का खुट, मोतीबाग चौक ज्योति मंदिर पहुंची। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और जनजातीय समाज के भाई-बहन शामिल थे। यात्रा में आदिवासी लोक संस्कृति की छटा दिखाई दी। पार्टी नेता जनजातीय कलाकारों के साथ लोकगीतों पर नृत्य कर रहे थे। जनजातीय समाज के युवा टंट्या मामा अमर रहे के नारे लगाते हुए यात्रा में आगे चल रहे थे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत हो रहा था।

पेसा एक्ट के लाभ भ्रम दूर करेगी भाजपा

यात्रा के स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जनजातीय समाज के गौरव जननायक टंट्या मामा की वीरता और जीवन को आमजन जानें। इसके लिए यह यात्रा महत्वपूर्ण है। यात्रा के माध्यम से जनजातीय बंधु प्रदेश सरकार द्वारा जनजाति कल्याण के लिए लागू किए गए पेसा एक्ट के लाभ जानेंगे और पेसा एक्ट को लेकर उनका भ्रम दूर होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments