Homeमध्यप्रदेशआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात मानदेय में हुई वृद्धि, अगस्त...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात मानदेय में हुई वृद्धि, अगस्त में मिलेगा लाभ

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, उप कार्यकर्ता और सहायिकाओं को एक बड़ी सौगात दी है जो कार्यकर्ता और सहायिका लंबे व्यक्त से मानदेय में वृद्धि का इंतजार कर रही उन महिलाओं के चेहरा सरकार द्वारा दी गई सौगात के बाद खुशी से खिल उठेगा। महिला एवं बाल विकास आयुक्त द्वारा आदेश जारी करते हुए मानदेय में वृद्धि कर दी गई है। इसके बाद अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 3000 रुपए, उप कार्यकर्ताओं को 750 रुपए और सहायिका को 750 रुपए बढ़कर मिलने वाले हैं। इस वृद्धि का लाभ कार्यकर्ताओं को अगस्त से मिलने वाली सैलरी से होने लगेगा।

पिछले महीने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दशहरा मैदान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सम्मेलन में मानदेय में वृद्धि किए जाने की घोषणा की हुई थी। जिसे अब पूरा कर दिया गया है जिसका लाभ प्रदेश की 84665 आंगनबाड़ी और 12670 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में काम करने वाली 1 लाख 80 हजार कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलेगा।

अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अब तक मानदेय के रूप में 10 हजार रुपए दिए जा रहे थे, वृद्धि के बाद यह 13 हजार हो गए हैं। इसमें राज्य सरकार की ओर से 8500 और केंद्र सरकार की ओर से 4500 रुपए दिए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 6500 हो गया है, जिसमें से 3000 राज्य के और 3500 केंद्र से आएंगे। इसी तरह सहायिकाओं का मानदेय 5750 रुपए किया गया है, जिसमें राज्य के 3500 और केंद्र की ओर से 2250 का भुगतान होगा।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments