Homeताजा ख़बरUP News: उत्तर प्रदेश के बागपत महिला अधिकारी आया गुस्सा, रिकॉर्डिंग कर...

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत महिला अधिकारी आया गुस्सा, रिकॉर्डिंग कर रहे युवक का फोन तोड़ा

उत्तर प्रदेश के बागपत से इन दिनों एक महिला अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है वीडियो में वह महिला अधिकारी गाली भी देती नजर आ रही है। देखते ही देखते वीडियो में लाखों में व्यू आ गए है जब से यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के बागपत की सहायक श्रम आयुक्त विनीता सिंह ईंट-भट्ठे की जांच करने करने के लिए हुई थी। इस दौरान वहाँ लोगों ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर सहायक श्रम आयुक्त इतना नाराज हो गईं। उन्होंने वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे युवक से उसका फोन छीन लिया। इसके बाद उसे पटक कर जमीन पर तोड़ दिया। इसके बाद ईंट-भट्‌ठा संचालक और अधिकारी के बीच तीखी नोंक-झोंक शुरू हो गई सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो 23 मई का बताया जा रहा है। जिस पर ईंट- भट्‌ठा के मालिक सामने आकर सहायक श्रम आयुक्त विनीता सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ईंट- भट्‌ठा के मालिक का कहना है कि सहायक श्रम आयुक्त विनीता सिंह ने हम पर रिश्वत देने का दबाव बनाया था। हमने जब उनके दबाव को स्वीकार नहीं किया और अपना पक्ष रखा तो हमें एक मामले में फंसा दिया गया। इसके बाद मुझे जेल भेज दिया गया। अब यह मामला खासा गरमाता जा रहा है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments