Wednesday, June 7, 2023
HomeLatest Newsराजनीति के चाणक्य थे अर्जुन सिंह, शिवराज ने सुनाए कई किस्से 

राजनीति के चाणक्य थे अर्जुन सिंह, शिवराज ने सुनाए कई किस्से 

  • भोपाल के कर्मचारी चयन मंडल चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण
    • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अजय सिंह राहुल भी रहे मौजूद

भोपाल। राजधानी भोपाल के कर्मचारी चयन मंडल चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम का शुभारंभ कन्यापूजन तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह जी किसी दल या संस्था के कारण नेता नहीं थे, वह अपने व्यक्तित्व के कारण नेता बने थे। वह जिस दल में रहे, उसे अपनी मेहनत, परिश्रम से प्रासंगिक बना दिया।

विपरीत विचारों को भी सहजता से सुनते थे

शिवराज ने कहा कि स्व. अर्जुन सिंह जी मुख्यमंत्री थे और उस समय मैं युवा मोर्चा का कार्यकर्ता था। मैं सरकार की गलत नीतियों का मुखर होकर विरोध करता था। कई बार बातचीत के लिए हम लोगों को बुलाया जाता था। वे विपरीत विचारों को भी सहजता से सुनते थे। वह कुशल संगठक और प्रशासक थे। लोग उन्हें राजनीति के चाणक्य के रूप में भी जानते थे। उनके अनेकों फैसले ऐसे रहे जिन्होंने लोगों की जिंदगी बदली। मुख्यमंत्री के रूप में उनके अनेकों काम आज भी मध्यप्रदेश याद करता है।

गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए

सीएम ने कहा कि वह दलित, शोषित, पिछड़ों के लिए सदैव समर्पित रहे। वह जिस मंत्रालय में मंत्री रहे, वहाँ बेहतर काम करके दिखाया। उन्होंने गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अजय सिंह राहुल, किशन सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments