Homeताजा ख़बरपठान-2 का ऐलान, शाहरुख खान का लुक देखकर फैंस एक्साइटेड

पठान-2 का ऐलान, शाहरुख खान का लुक देखकर फैंस एक्साइटेड

मुंबई। शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म ’पठान’ तो सभी ने देख ली और यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी साबित हुई। इस फिल्म की सफलता के बाद अब पठान 2 का ऐलान खुद शाहरुख ने किया है। 4 साल बाद बॉलीवुड में शाहरुख खान की धमाकेदार वापसी हर किसी को हमेशा के लिए याद रहेगी। इस बीच पठान 2 के ऐलान से लोग एक्साइटेड हैं। फिल्म पठान 2 में कैसा होगा शाहरुख खान का लुक, इस बात का खुलासा खुद किंग खान ने किया है। शाहरुख ने खुद एक वीडियो में रिवील किया है कि उनका लुक कैसा होगा। पठान के लिए कुर्सी की पेटी बांध ले क्योंकि मौसम बिगड़ने वाला है। लोगों के बीच फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा सकती है। शाहरुख के फैंस पठान 2 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फैंस का कहना है कि 2023 से शाहरुख का ही डंका अब बॉलीवुड में बजेगा।

पठान 2 में जॉन की जगह नए विलेन की एंट्री होगी

पठान 2 की स्टारकास्ट थोड़ी चेंज होगी। शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम ने पठान में अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीता। फिल्म पठान के दूसरे पार्ट में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण तो नजर आएंगी, लेकिन विलेन के रोल में जॉन अब्राहम यानी की जिम की जगह कोई और लेगा। इस बार पठान 2 में जॉन की जगह नए विलेन की एंट्री होगी। सूत्रों की मानें यह विलेन होंगे इमरान हाशमी या फिर अनिल कपूर या फिर आदित्य रॉय कपूर। बहरहाल इन तीनों में से एक विलेन जरूर होगा। वीडियो में शाहरुख खान ने यह भी बताया कि पठान के दूसरे पार्ट में बादशाह खान का लुक कैसा होगा। यह वीडियो प्राइम पर पोस्ट किया गया था। यह वीडियो इसलिए भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है क्योंकि इस वीडियो में एक बूढ़ी औरत शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बेशर्म सॉंग पर जमकर थिरकती नजर आ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments