Homeताजा ख़बरचक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य की महान राज व्यवस्था और जीवन दर्शन से नई...

चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य की महान राज व्यवस्था और जीवन दर्शन से नई पीढ़ी को अवगत कराने हुआ दिव्य आयोजन

  • भाजपा नेताओं ने कहा-उज्जैन में भगवान शिव की अद्भुत लीलाओं से सुसज्जित श्री महाकाल लोक का निर्माण किया गया

भोपाल। भारत उत्कर्ष और नवजागरण पर एकाग्र तीन दिवसीय विक्रमोत्सव-2023 का शुभारंभ भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली जुड़े। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश सरकार में मंत्री मोहन यादव व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य की महान राज व्यवस्था और जीवन दर्शन से नई पीढ़ी को अवगत कराने के लिए यह दिव्य व अलौकिक आयोजन किया गया है। विक्रमोत्सव-2023 के लिए आयोजन के लिए भाजपा नेताओं ने समिति का हार्दिक अभिनंदन किया।

200 कलाकार, घोड़े, रथ, पालकी, आतिशबाजी

भाजपा नेताओं ने विक्रमादित्य जैसे विराट व्यक्तित्व की जन्म से लेकर चक्रवर्ती सम्राट बनने तक की संपूर्ण गाथा के समायोजन से बने महानाट्य का आनंद लिया। इस महानाट्य में 200 कलाकार, घोड़े, रथ, पालकी, आतिशबाजी, विद्युत एवं प्रकाश की आधुनिक तकनीकी का सुन्दर संयोजन देखते ही बनता है।

भगवान शिव की अद्भुत लीलाओं से सुसज्जित श्री महाकाल लोक का निर्माण किया

चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य की महान राज व्यवस्था और जीवन दर्शन से नई पीढ़ी को अवगत कराने हुआ दिव्य आयोजन

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में उज्जैन में भगवान शिव की अद्भुत लीलाओं से सुसज्जित श्री महाकाल लोक का निर्माण किया गया है। सभी से आग्रह है कि उज्जैन पधारकर वैभवशाली संस्कृति की अनुपम कथाओं से सुसज्जित महाकाल लोक का भ्रमण अवश्य करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments